उप मंडल पांगी में शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : विभागों को उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए दिये निर्देश

by

पांगी,25 नवंबर : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल की अध्यक्षता में आज शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासीय आयुक्त ने सभी विभागो से आने वाले सर्दियों के मौसम में सभी उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को घाटी की सड़कों को बहाल बनाए रखने व आवश्यक मशीनरी पहले से तैनात रखने को कहा।
उन्होंने जल शक्ति विभाग को बर्फबारी के दौरान पाइपलाइन दुरस्त रखने, स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग को भी अपनी दवाईयों के स्टॉक को चेक करने और दूर दराज के क्षेत्रों में समय समय पर मेडिकल कैंप लगवाने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग को भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मौसम के पूर्व अनुमान की चेतावनी की सूचना का व्यापक प्रसार किया जाए । ताकि आम जन तक मौसम की जानकारी पहुंच सके।
इस दौरान एसडीएम पांगी रमन घरसंगी, बी एम ओ पांगी सुभाष ठाकुर, बी डी ओ पांगी सुरजीत सिंह मेहता, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार व अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 रुपए देकर एसडीएम कराता था मसाज : फिर कहता था- ‘मेरे प्राइवेट पार्ट को…’, पूरी बात सुन बंद कर लेंगे कान

  हांसी । हरियाणा के हांसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दलित कमर्चारी (मेल) से यौन शोषण केस में हांसी के एसडीएम कुलभूषण बंसल के खिलाफ हिसार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजावर-बाथड़ी सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते यातायात अस्थायी रूप से बंद, ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 नवम्बर। पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर (आरडी 32/350) स्थित आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 21 नवम्बर, 2025 से आगामी आदेशों तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दो दिव्यांगों को प्रदान की व्हीलचेयर

बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दिव्यांगजनों को प्रदान की गई व्हीलचेयर। गुल्लरवाला पंचायत के उप प्रधान पम्मी चौधरी ने बताया कि उनकी पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी सदस्यों की शिकायतों व सुझावों को गंभीरता से लें तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें- सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू 18 जनवरी :   जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आज देव सदन कुल्लू में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा,वन, परिवहन व पर्यटन एवं जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति...
Translate »
error: Content is protected !!