ओडिशा के 32 जिलों से हिमाचल पहुंचे 47 विद्यार्थी : सीएम सुक्खू से की मुलाकात

by

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 3 से 8 अक्तूबर तक प्रदेश भ्रमण पर है दल; आईआईटी मंडी, अटल टनल और ज्वालामुखी मंदिर भी जाएंगे

एएम नाथ।  शिमला, 5 अक्तूबर: युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत ओडिशा के 32 जिलों से हिमाचल प्रदेश के भ्रमण पर आए 47 विद्यार्थियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के ये विद्यार्थी ओडिशा में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

विद्यार्थियों का दल 3 से 8 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रहा है। इस दौरान दल ने एनआईटी हमीरपुर और शिमला का दौरा किया। आगामी दिनों में विद्यार्थी आईआईटी मंडी, अटल टनल, ज्वालामुखी मंदिर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।

सीएम ने हिमाचल की संस्कृति से कराया परिचित

मुख्यमंत्री ने हिमाचल पहुंचने पर विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनके भ्रमण के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग शांतिप्रिय हैं और राज्य की समृद्ध देव संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत के उपहार भेंट किए

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक और हस्तशिल्प परंपरा का प्रतिनिधित्व करने वाला पारंपरिक ‘संबलपुरी उत्तरीय’ और ढोकरा कला की पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए इन पारंपरिक उपहारों की सराहना की।

राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का प्रयास

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को एक-दूसरे की संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा से परिचित करवाना है। इसके माध्यम से युवाओं के बीच संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के करीब 50 विद्यार्थी 12 से 19 अक्तूबर तक ओडिशा का भ्रमण करेंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नैशनल डिफेन्स अकादमी की परीक्षा पास कर सहजप्रीत कौर ने दिया देश सेवा की भावना का प्रमाण : खन्ना

खन्ना ने चौटाला गाँव की सहजप्रीत को किया सम्मानित, भविष्य में देश सेवा की जताई आशा होशियारपुर 23 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आज बेटे और बेटी में कोई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

*सरकार लाचार, दर्ज नहीं कर सकती FIR, न्यायिक आदेश बाधक…… हमारी न्याय प्रणाली अत्यंत पीड़ादायक घटना : उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान

चंडीगढ़ । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जून को चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बार एसोसिएशन के लोगों को राजभवन में मुलाकात के लिए बुलाया था। इस मुलाकात में अपने संबोधन के दौरान उपराष्ट्रपति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट बिजली फ्री की गारंटी दे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने बढ़ाए बिजली के दाम: जयराम ठाकुर

सुविधाएं देने का वादा कर सत्ता में आए और सत्ता में आते ही छीन रहे सुविधाएंहि माचल की तरह हरियाणा और जम्मू में भी कांग्रेस कर रही है बड़े-बड़े झूठे दावे एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

92 साल की उम्र में हुई थी सजा – 93 साल की दादी की अंतिम इच्छा का रखा मान

कर्नाटक के कलबुर्गी में 93 साल की उम्र में जेल की सजा काट रही एक महिला की अंतिम इच्छा उपलोकायुक्त एनबी वीरप्पा ने पूरी कर दी है. हाल ही में जेल के दौरे पर...
Translate »
error: Content is protected !!