केंद्रीय बजट में पंजाब को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया : मुख्यमंत्री मान

by
चंडीगढ़, 1 फरवरी :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को केंद्रीय बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए दावा किया कि सीमावर्ती राज्य को एक बार फिर “अनदेखा” किया गया है और उसे कुछ भी नहीं दिया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने इसे “चुनावी बजट” बताते हुए कहा कि इसमें केवल बिहार के लिए घोषणाएं की गई हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में अपना आठवां बजट पेश किया।  बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट में एक बार फिर पंजाब को नजरअंदाज किया गया है।  उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों और युवाओं को कुछ भी नहीं दिया है।”
मुख्यमंत्री ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) या राज्य के उद्योग के लिए कोई पैकेज घोषित नहीं करने के लिए केंद्र की आलोचना की। उन्होंने कहा, “केंद्र ने न तो किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी दी है और न ही राज्य को किसी उद्योग के लिए कोई पैकेज दिया है। पंजाब को ऐसा कुछ भी नहीं दिया गया है जिससे उसकी अर्थव्यवस्था और भविष्य में सुधार हो सके।” मान ने कहा, “यह बजट चुनावी बजट है, जिसमें केवल बिहार राज्य के लिए घोषणाएं हैं।”उन्होंने कहा कि एक बार फिर केंद्र ने बजट में पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा, “लेकिन हम पंजाब को अपने पैरों पर खड़ा करेंगे।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े

गढ़शंकर :  गढ़शंकर बंगा रोड पर डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े। गढ़शंकर पुलिस ने ढिल्लों डेरी डिलीवरी लिमिटेड  के ब्रांच...
article-image
पंजाब

62वें आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शानदार मुकाबले देखने को मिले

मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह और सूरजभान हांडा शामिल हुए अकादमी वर्ग के मैच में राउंड ग्लास मोहाली ने एएनएफए चक गुरु को 9-0 के बड़े अंतर से पराजित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर के मंत्री ना बनने के पीछे चर्चा : हमीरपुर से अनुराग ठाकुर जीतने के बावजूद सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार

एएम नाथ। शिमला : हमीरपुर से पांचवी बार सांसद चुने जाने के बाद इस बार अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। हिमाचल कोटे से अनुराग की जगह जगत प्रकाश नड्डा को...
Translate »
error: Content is protected !!