कोठी नंबर 1294 में ताला तोड़कर पर्स और लैपटॉप चुराए : शिवालिक एवेन्यू में एक बार फिर चोर सक्रिय

by

नंगल। नंगल की सबसे आलीशान कॉलोनियों में शामिल शिवालिक एवेन्यू में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए। अब शातिरों ने कॉलोनी के फेस दो की कोठी नंबर 1294 में ताला तोड़कर चोरी घटना को अंजाम दिया। शातिर घर से पर्स और लैपटॉप को चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। घर के मालिक केदारनाथ बेटे से मिलने गाजियाबाद गए हुए थे। शिकायतकर्ता संदीप पुरी ने बताया कि यह उसके दोस्त का घर है और पड़ोसियों ने फोन कर बताया था कि घर के ताले टूटे हुए हैं। दोस्त ने उसे मौके पर जाकर स्थिति देखने और पुलिस को सूचित करने बारे में कहा। संदीप ने बताया कि घर से एक पर्स व एक लैपटॉप गायब है। पर्स में कितनी नकदी थी, यह जानकारी नहीं है। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नया नंगल पुलिस चौकी प्रभारी एसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिलाई व भरमौर विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता लिंग अनुपात में उल्लेखनीय वृद्धिः नंदिता गुप्ता

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने जानकारी दी है कि विभाग के विशेष प्रयासों से पिछले 45 दिनों में शिलाई और भरमौर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार में बैठी महिला ने कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया : 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग

फरीदाबाद  :  महिला के कहने पर पीड़ित ने एक दुकान से बिरयानी खरीदी और सेक्टर 21 की तरफ चले गए। महिला उसे सेक्टर-21 स्थित मायरा होम्स नाम के होटल में ले गई। यहां निशा...
article-image
पंजाब

दसूहा में बीकानेर स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन, MLA कर्मवीर सिंह घुम्मण ने की शिरकत

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : दसूहा के प्रतिष्ठित विजय मॉल सिटी सेंटर में बीकानेर स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर दसूहा के विधायक सरदार कर्मवीर सिंह...
article-image
पंजाब

पंजाबी की प्रोफेसर ने हॉस्टल में फंदा लगा दे दी जान : प्रेमी और उसके पिता कर रहे थे परेशान

अमृतसर : प्रेमी, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति के परेशान किए जाने से दुखी अमृतसर के खालसा काॅलेज फाॅर वुमन की प्रोफेसर ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड...
Translate »
error: Content is protected !!