क्रशर विवाद में मारे गए पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना का अंतिम संस्कार : पिता को खोने का गम, बेसुध बहन को संभालती रहीं IAS बेटी DC किरण भड़ाना, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

by

राजस्थान में हमले के बाद जयपुर के अस्पताल में तोड़ा दम; हिमाचल के लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता थे भाजपा नेता

फरीदाबाद/भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना से पूर्व विधायक और भाजपा नेता अतर सिंह भड़ाना का सोमवार शाम करीब पांच बजे उनके पैतृक गांव पाली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्रशर प्लांट से जुड़े विवाद के दौरान हुए हमले में गंभीर रूप से घायल भड़ाना की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी अंतिम विदाई देने पहुंचे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि अतर सिंह भड़ाना के निधन से उनके समाज और पूरे गांव को बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटनाक्रम में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

अतर सिंह भड़ाना हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता थे। पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद किरण भड़ाना सोमवार सुबह लाहौल-स्पीति से फरीदाबाद के लिए रवाना हुईं। शोकाकुल माहौल में वह अपनी बहन को संभालती नजर आईं।

70 से 80 लोगों द्वारा हमले का आरोप

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम राजस्थान के भरतपुर जिले के भौंड़ा गांव स्थित क्रशर प्लांट पर अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा पर हमला किया गया। आरोप है कि 70 से 80 लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले वैर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। भड़ाना को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस फायरिंग के आरोपों सहित पूरे मामले की जांच कर रही है।

चार साल से चल रहा था क्रशर प्लांट का विवाद

क्रशर प्लांट को लेकर ग्रामीणों और संचालक पक्ष के बीच पिछले करीब चार वर्षों से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, अवैध खनन और रास्ते को लेकर शिकायतें की थीं। वहीं, अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश ने आरोप लगाया कि विवाद के संबंध में पुलिस और प्रशासन को लगातार सूचना देने के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।

खनन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2024 में कुछ असामाजिक तत्वों ने भड़ाना की खदान के मुख्य रास्ते को खोदकर बंद कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला कलेक्टर ने कमेटी गठित की थी। कमेटी ने 30 जनवरी 2026 को चारागाह भूमि का वर्गीकरण बदलकर उसे सार्वजनिक रास्ता घोषित किया। इसके बदले कमलेश ने ग्राम सीता में अपनी 5,250 वर्ग मीटर निजी जमीन चारागाह के लिए दी थी।

बताया गया है कि 4 मार्च को जिला कलेक्टर ने तहसीलदार वैर को आदेश की पालना के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रास्ते का विवाद पूरी तरह नहीं सुलझ पाया। अब इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हमले के पीछे की पूरी परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा

अतर सिंह भड़ाना मूल रूप से फरीदाबाद के पाली गांव के रहने वाले थे। वह राजस्थान के बयाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे और गुर्जर समाज के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी दो बेटियां डॉक्टर हैं, जबकि बेटी किरण भड़ाना आईएएस अधिकारी हैं। उनका बेटा सुप्रीम कोर्ट में वकालत करता है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव विभाग कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य : जयराम

संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से खिलवाड़ दुर्भाग्यपूर्ण राहुल गांधी को फिर लॉन्च करने में जुटी कांग्रेस : जयराम एएम नाथ। शिमला : चुनाव विभाग के कार्यालय में कथित तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ अभद्रता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास महासभा प्रतिनिधिमंडल, बोर्ड गठन व बजट बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जून. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (मंगलवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास महासभा हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री बिट्टू को ‘गद्दार’ कहने पर विवाद, भाजपा का पलटवार

नई दिल्ली : 04 फरवरी :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी की बुधवार को कड़ी आलोचना करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से बनेगा आलू प्रसंस्करण संयंत्र : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल। शिमला / ऊना: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ऊना जिले में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!