खालसा कॉलेज डुमेली में लोहड़ी का त्योहार मनाया

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में लोहड़ी का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धूने की रस्म कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरनाम सिंह रसूलपुर,समूह स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा निभाई गई। धूने के अनुष्ठान के बाद सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों के बीच मूंगफली और तिल चावल के केक वितरण किए गए। इस अवसर पर डॉ. गुरनाम सिंह रसूलपुर ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी तथा पंजाबी संस्कृति में लोहड़ी के त्यौहार का महत्व बताते हुए कहा कि यह त्यौहार मौसम में बदलाव से संबंधित है। इस अवसर पर मैडम कमलजीत कौर ने समस्त कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। संगीत प्रोफेसर प्रो. ऋतिक कुमार और छात्रों द्वारा संगीतमय माहौल बनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला पुलिस इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर भगोड़ा घोषित

मोगा: पंजाब पुलिस भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगर इसमें पुलिस का कोई कर्मचारी या अधिकारी शामिल पाया जाता है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की...
article-image
पंजाब , समाचार

जल भराव वालेे गांवों में ट्रैक्टर पर जाकर DC व SSP ने लिया स्थिति का जायजा : बाढ़ प्रभावित गांवों से 600 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

जिले में पहुंच चुकी है एन.डी.आर.एफ व एस.डी.आर.एफ की टीमें, विधायक जसवीर गिल के साथ गांव मियाणी का भी किया दौरा ब्यास दरिया के साथ लगते गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने...
Translate »
error: Content is protected !!