खेलों में नशा मुक्त ऊना अभियान का असर : खेल प्रक्रिया को नशे के खिलाफ़ पहली बार शपथ लेकर किया शुरु

by

ऊना, 16 सितम्बर – बंगाणा ब्लॉक के राजकीय मॉडल सीनियर सकैंडरी स्कूल धुंधला में आयोजित हुए सीनियर लेवल के जोनल टूर्नामेंट में बच्चों ने पहली बार नशे के खिलाफ़ शपथ ली। खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ कुटलैहड़ विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो की अध्यक्षता में हुआ जिसमें बच्चों के साथ-साथ आए हुए अध्यापकांे ने स्थानीय पंचयात प्रधान, उप प्रधान व अलग-अलग स्कूलों से आए हुए प्रिंसिपल, हेडमास्टर, स्कूल इंचार्ज और स्थानीय लोगों ने भी शपथ लेकर इस नशे के खिलाफ़ चल रही मुहिम का साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने घर का,े अपने गांव को व अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाएंगे। इस टूर्नामेंट में करीब 25 स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं।
धुंधला स्कूल के प्रिंसीपल ने भी नशा मुक्त ऊना अभियान का साथ देने का आश्वासन दिया और कहा कि उनके स्कूल में भी नशा मुक्त ऊना अभियान के ऊपर जो ट्रैनिंग दी गई है उसके ऊपर बच्चों को सेफ टच, अनसेफ टच, पीयर्स प्रेशर, गो, ग्रो और ग्लो फूड के बारे में भी बच्चों को समझाया जा रहा हैं
इस मौके पर बीडीओ बंगाणा सुरिंदर जेटली, नशा मुक्त ऊना अभियान के स्कूलों के प्रोजेक्ट आफिसर संजीव पराशर और नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रॉजेक्ट कोऑर्डिनेटर सतपाल रणावत सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापकगण व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ड्रग माफिया से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्यों को अधिक अधिकार देने की आवश्यकता: मुख्यमंत्री

ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने वर्चुअली भाग लिया शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक ने मंदिर में घुसकर माता के वस्त्र को लगा दी आग : ग्रामीणों ने मचाया बवाल तो आरोपी के परिजनों ने मांगी माफी

एएम नाथ :  चम्बा ।  सिल्लाघ्राट क्षेत्र के कलयु गांव में शनिवार सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक मंदिर में माता के पवित्र वस्त्र में आग लगाने का मामला...
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे कला अध्यापक के 22 पद

ऊना, 12 नवंबर – उपनिदेशक एलेमेंटरी एजुकेशन ऊना में कला अध्यापक के 22 पद अनुबंध आधार पर अधिसूचित किए गए है। इस संबंध में जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल : हरोली में तीनों दिशाओं में कॉलेज, 5 साल के भीतर हरोली के हर घर और हर खेत को पानी पहुंचाया जाएगा

बीटन : संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उप...
Translate »
error: Content is protected !!