गुरुद्वारा सिंघ सभा गढ़शंकर में 21 विशेष गुरमति समागमों की लड़ी का 15 गुरमति समागम संपन्न

by
गढ़शंकर, 8 अक्टूबर : गुरु नानक मिशन सेवा सोसायटी व गुरु की रसोई नवांशहर द्वारा धन धन गुरु नानक देव जी महाराज का 554व प्रकाश पर्व जोकि 4,5 व 6 नवंबर को जिला स्तर पर खालसा स्कूल के खेल मैदान में मनाया जा रहा है को समर्पित विभिन्न गांवो में आरंभ किये गए 21 गुरमति समागमों की लड़ी में 15व समागम गुरुद्वारा सिंघ सभा गढ़शंकर में श्रद्धा से मनाया गया। श्री रहरास साहिब जी के पाठ के बाद गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई परमिंदर सिंह ने शब्द कीर्तन सुनकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत छोटे बच्चों ने गुरबाणी गायन किया। भाई भूपिंदर सिंह फिरोजपुरी के जत्थे ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन व कथा विचारों के साथ संगतों को शब्द गुरु के साथ जोडा। भाई परमिंदर सिंह द्वारा अरदास की गई। सोसायटी के मुख्य सेवादार सुरजीत सिंह ने आई संगतों व प्रबंधको का धन्यवाद करते हुए जिला स्तर पर कराए जा रहे महान कीर्तन दरबार को यादगारी बनाने के लिए अपील की। इस अवसर पर सोसायटी द्वारा कीर्तन जत्थों को सन्मान चिन्ह व सिरोपा दिया गया। प्रबंधक कमेटी द्वारा सुरजीत सिंह व अमरीक सिंह गुरु की रसोई को भी सन्मानित किया गया।स्टेज सचिव की सेवा तरलोचन सिंह खटकड़कलां ने निभाई। इस दौरान डॉ जंग बहादर सिंह सदस्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, तरलोक सिंह, नरिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, सतपाल सिंह, करपूल सिंह, रोशन सिंह, जे पी सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, परमिंदर सिंह, हरभजन सिंह सियान, दलजीत सिंह, गियान सिंह, मनमोहन सिंह, दीदार सिंह डीएसपी, महिंदर सिंह जाफरपुर, उत्तम सिंह, कुलजीत सिंह, रमणीक सिंह व भारी संख्या में संगत उपस्थित थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लॉ के चौथे वर्ष की एक की एक छात्रा बॉयफ्रेंड द्वारा धोखा दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंची : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की लोक अदालत में

चंडीगढ़ : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की लोक अदालत में लॉ के चौथे वर्ष की एक की एक छात्रा बॉयफ्रेंड द्वारा धोखा दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंची। युवती ने चेयरपर्सन...
article-image
पंजाब

5 किलो हेरोइन बरामद : लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

अमृतसर, 02 जुलाई :  अमृतसर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ खेमकरन के लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 भाइयों की मौत – मौत से पहले की सेल्फी हो रही वायरल : अंतिम विदाई देने आया पूरा शहर-एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

बीकानेर : बीकानेर के देशनोक इलाके में बीती रात हुई सड़क हादसे के बाद से पूरे शहर में शोक छाया हुआ है। देर रात एक कार पर कई टन भारी ट्रोला पलट गया, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!