‘घिन्न आ रही है…’ बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के मुनव्वर फारूकी

by

बंग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। गुरुवार को बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को आग लगा दी गई। इस घटना के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

हर कोई इस घटना के बारे में जानकर हैरान है। अब मुनव्वर फारूकी समेत कई टीवी स्टार्स ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है।

बांग्लादेश घटना पर भड़के मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी ने एक्स पर लिखा- बांग्लादेश से आ रहे भयानक फुटेज और लिंचिंग के वीडियो देखकर मुझे घिन्न आ रही है और मैं इंसानों पर सवाल उठा रहा हूं। क्या ये धर्म की रक्षा कर रहे हैं? ये लोग अमानवीय राक्षस के सिवा कुछ नहीं हैं, और दुनिया चुपचाप देख रही है। बोलिए और दोषियों को फांसी दिलवाइए।

राजीव अदातिया ने भी की निंदा :  बिग बॉस के घर में नजर आए राजीव अदातिया ने भी इस घटना को लेकर अपनी राय सामने रखी है। राजीव ने कहा- “बांग्लादेश में जो हो रहा है उससे मेरा दिल टूट गया। मैं हमेशा इंसानियत के साथ खड़ा रहा चाहे गाजा, यूक्रेन या दुनिया में कही भी। लेकिन अब मैं बांग्लादेश में जो देख रहा हूं वो वह सचमुच भयावह है: लोगों पर सिर्फ हिंदू होने के कारण हमला किया जा रहा है। दुनिया को शांति की जरूरत है। कोई भी धर्म हमें दूसरों को उनके धर्म के कारण नुकसान पहुंचाने की सीख नहीं देता है। यह सब बंद होना चाहिए।”

इस वजह से हुई हिंदु युवक की हत्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक,पैगंबर मुहम्मद के बारे में कमेंट करने को लेकर हिंदू युवक दीपू चंद्र दास पर भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला और बाद में उनके शव को आग लगा दी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रॉयल्टी घाटे को कम करने के लिए सरकार खनिजों के परिवहन में पारगमन पास के दुरुपयोग की जांच करेगी

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार खनिजों के परिवहन के लिए ट्रांजिट पास के दुरुपयोग से जुड़ी भ्रष्ट गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक तंत्र विकसित करेगी, ताकि रॉयल्टी की हानि को रोका...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया

गढ़शंकर – पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा किसानों को क़ुदरती जलस्रोतों का रख रख़ाब करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर ने 16 जून को गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान भलाई...
पंजाब

नंगल रोजगार मेले में 18 कंपनियां पहुंची,2128 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन,1781 का हुआ चयन

स्वय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मच्छी पालन,डेयरी फारमिंग,खेतीबाड़ी जैसे कामों की जानकारी के लिए लगाए काउंटर स्वय रोजगार के लिए आसान लोन देने के लिए बैंको ने भी लगाए काउंटर नंगल :नंगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 20 जनवरी को होंगे आयोजित – संदीप ठाकुर

सोलन :  ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा 20 जनवरी, 2024 को 25 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!