चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

by

चाकू और एक्टिवा समेत तीन युवक दबोचे, सेक्टर-39 थाना पुलिस को सफलता

सुबह साइकिल सवार को लूटने की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस ने लूटपाट के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय उर्फ अबू (23), अभिषेक (22) तथा अशोक उर्फ निखिल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक्टिवा नंबर CH-01-CS-8947 बरामद की है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यूटी चंडीगढ़ सुमेर प्रताप सिंह, आईपीएस के निर्देशों, पुलिस अधीक्षक सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार, DANIPS की निगरानी में थाना सेक्टर-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार यह मामला कुलदीप चंद भारद्वाज निवासी गांव बडहेड़ी, सेक्टर-41ए, चंडीगढ़ की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 मई 2026 की सुबह करीब 5:40 बजे वह साइकिल पर गौशाला फेज-1 मोहाली जा रहे थे। जब वह विश्वकर्मा मंदिर सेक्टर-55 के पास पहुंचे तो एक्टिवा पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर चाकू की नोक पर मोबाइल फोन और पर्स लूटने का प्रयास किया। हालांकि शिकायतकर्ता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-39 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय सूचना के आधार पर 26 मई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अभय उर्फ अबू और अभिषेक का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि अशोक उर्फ निखिल पहले भी थाना सेक्टर-39 में दर्ज एक आपराधिक मामले में शामिल रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव धमाई में 2 लाख रूपये व 5 तोले सोने के गहने व अन्य सामान चोरी 

गढ़शंकर, 20 अप्रैल: गढ़शंकर के गांव धमाई में गत दिनों अज्ञात चोरों द्वारा एक घर से 2 लाख रूपये  नकद तथा पांच तोले सोने के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। इस संबंधी...
article-image
पंजाब

सड़क सुरक्षा और परिवहन के खतरों से बचाव को लेकर हुआ मंथन : चेलियां में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का एडीएम ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। धर्मशाला, 20 मई :  एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए आम जनमानस को जागरूक करना अत्यंत जरूरी है। मंगलवार को चेलियां में सड़क सुरक्षा एवं...
article-image
पंजाब

टोल प्लाजा कंपनियों की लूट पर मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लगाया अंकुश: ब्रम शंकर जिंपा

केंद्र के साथ बात कर जल्द शुरु करवाया जाएगा होशियारपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य होशियारपुर, 15 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब...
article-image
पंजाब

17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया : 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा के साथ बनाए थे नाजायज संबंध

मोगा : थाना समालसर के पड़ते एक गांव में एक 17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा...
Translate »
error: Content is protected !!