जयसिंहपुर में 30 लाख से बनेगा वीर द्वार- मेले समृद्ध सांस्कृति, परमपरागत खेलों और मनोरंजन का समवेश : आरएस बाली

by
एएम नाथ। पंचरुखी, 31 मार्च :- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड (कैबिनेट रैंक) आर. एस. बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संध्या में विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्ण सिंह पठानिया उपस्थित रहे। आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा भी सांस्कृतिक संध्या में विशेष रूप से शामिल रहे।
बाली ने कहा कि सल्याणा छिंज मेला प्रदेश के महत्वपूर्ण मेलों में है। सरकार ने मेले के महत्व को देखते हुए इलाके की मांग और आयुष मंत्री, यादविंदर गोमा के प्रयासों से मेले को राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेलों और उत्सवों में कला, संस्कृति, पारंपरिक खेलों, व्यापार और मनोरंजन के अनूठा समावेश देखने को मिलता है। प्रदेश के लोग वर्ष भर इन उत्सवों का इंतजार करते हैं।
उन्होंने ने कहा कि मेलों में हमारी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। यहाँ पर विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, कलाकृतियाँ, स्थानीय व्यंजन और पारंपरिक गीत-संगीत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेलों में लोगों को अपनी संस्कृति के बारे में जानने और समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने ने कहा कि मेले हमारे समाज की एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। यहाँ पर लोग विभिन्न जातियों, धर्मों और समुदायों से आते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर समारोह में भाग लेते हैं।
बाली ने जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र वीर द्वार बनानेके लिये 30 लाख देने की घोषणा की।
इससे पहले आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने आर एस बाली का मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सलियाणा छिंज मेला 200 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और इसके महत्व को बढ़ाने के लिये विशेष प्रयास जारी हैं।
इस अवसर पर जसवंत डढवाल, एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष नेत्रा मेती,
अमन राणा, संगम, सुरेश ठाकुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को 31 जनवरी तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें: राहुल कुमार

आपदा राहत के मामलों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों तथा कागजी कार्रवाई को शीघ्रता से पूर्ण करें जिला के राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में वितरित की क्रिकेट किटें

ऊना, 4 दिसंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद ऊना के वार्ड के खिलाडियो के लिए क्रिकेट किटें वितरित कीं। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल रथ को हरी झण्डी दिखाकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रवाना किया

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर, शिमला से विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने इस अवसर पर 58.67 करोड़ रुपये के समझौता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश : सौ फीसदी भागीदारी तय बनाने का उद्देश्य

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सौ फीसदी भागीदारी तय बनाने के उद्देश्य से गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह...
Translate »
error: Content is protected !!