झांगड में खेल स्पर्धा से पहले दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ : बीडीओ पट्टा ने किया खेल स्पर्धा का शुभारंभ

by

पट्टा मेहलोग, 12 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा की नव सृजित ग्राम पंचायत चढ़ियार के गांव झांगड में डॉ भीमराव अंबेडकर यूथ क्लब ठंड्डू झांगड द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने युवाओं का आवाहन किया कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलो में बढकर भाग ले। नशे से दूर रहे। उन्होंने एन्टी चिट्टा अभियान के तहत युवाओं को शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान अमर नाथ ठाकुर, उप प्रधान मुकेश कुमार, पट्टा नाली पंचायत के उप प्रधान भूप सिंह, कैंडोल वार्ड से बीडीसी रमेश कुमार, वार्ड सदस्य बबली देवी, ग्रामीण कुलदीप सिंह, सुखदेव, संजीव कुमार, किरपा राम, महेंद्र सिंह, हरिराम, लीला दत्त, बालक राम, रिखी राम, रोशन लाल, गोविंद राम व अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। क्लब के सदस्य संजीव कुमार ने बताया कि हमारे गांव में पिछले 15 वर्षों से खेल प्रतियोगिता करवाई जाती है। इस प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया जिसमें पिंजौर,अंबाला, बसौला, गुनाई, झंlगड़, मसूलखाना थारूगढ़,व खरोटा की टीमें शामिल है।शुक्रवार को चार मैच खेले गए। गुनाई और खरोटा के मध्य विजयी गुनाई, अम्बाला और बसौला के मध्य बसौला विजयी,ठारूगढ़ और पिंजौर जिसमें पिंजौर विजयी तथा
झांगड और मसुलखना जिसमें खबर लिखे जाने तक मैच जारी था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं : बीबीए, बीसीए सहित पांच पीजी कोर्स भी होंगे आरंभ, क्षेत्रवासियों ने जताया उपमुख्यमंत्री का आभार

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 जुलाई. हरोली क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बीएससी मेडिकल एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्यानों की गुणवत्ता व समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन में 175 करोड़ का सहकारी घोटाला : 21 पदाधिकारियों-एजेंटों पर दर्ज किया मामला

एएम नाथ। सोलन :  सोलन शहर में एक और बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश में 2016 से सक्रिय ह्यूमन वेलफेयर मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पर हजारों निवेशकों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की दीवार पर लिखा ‘चोर आयोग’

SIR और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर जताया विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कुल्लू। कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान के तहत शुक्रवार को जिला कुल्लू मुख्यालय ढालपुर में...
Translate »
error: Content is protected !!