देहरा के विकास में खर्च हो रहे 250 करोड़ रूपये: कमलेश ठाकुर

by
आने वाले समय में सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा देहरा
राकेश शर्मा । धर्मशाला, 7 नवम्बर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए आने वाले वर्षों में यह हल्का प्रदेश के सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा। वर्तमान समय में लगभग 250 करोड़ रूपये की लागत से यहां विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जालंधर लाहड़ और मूहल में लोगों से संवाद स्थापित करते हुए स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देहरा निर्वाचण क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए प्रत्येक गांव को विकास की धारा से जोड़ने का काम सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त धन मुहैया करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हरड़ से खबली वाया जालंधर लाहड़ संपर्क मार्ग का निर्माण एक करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा। वहीं मूहल से खबली और खबली से मियोली सड़क के सुधार कार्य के लिए एक करोड़ 15 लाख रूपये के टेंडर कर दिए गए हैं। कमलेश ठाकुर ने जालंधर लाहड़ में एम्बुलेंस योग्य मार्ग और पंचायत घर के निर्माण को लेकर अधिकारियों को रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मूहल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा 8 लाख रूपये स्वीकृत कर दिए गए हैं और जल्द ही इस राशि को निर्धारित कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त भी इन पंचायतों में सभी मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि देहरा के कायाकल्प को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर चुके हैं। देहरा के विकास के लिए सरकार द्वारा एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है, जिसके अनुरूप यहां आने वाले दिनों में बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।
कमलेश ठाकुर ने अपने प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत जालंधर लाहड़ और मूहल में इत्मीनान से जनसमस्याओं को सुना और अधिकतम का मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग अनीश ठाकुर, तहसीलदार करम चंद कालिया, डीएफओ सन्नी वर्मा, बीडीओ मुकेश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत जालंधर लाहड़ कांता देवी, पूर्व जिला परिषद रूमा कौंडल, प्रधान ग्राम पंचायत मूहल संजय कुमार, उपप्रधान रण सिंह, देवराज, मीना कुमारी, सीमा देवी और संजय राणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
All reactions:

Kangra Public Relations

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज बद्दी में भरे जाएंगे 162 पद, साक्षात्कार 13 को

रोहित जसवाल। ऊना, 11 अगस्त। टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असाइनमेंट मैनेजर(भूतपूर्व सैनिक), स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑप्रेटर के 162 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया : 50 लाख रुपए की जबरन वसूली के मामले में

फरीदकोट :   फरीदकोट कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया है। अदालत ने उन्हें 50 लाख रुपए की जबरन वसूली के मामले में बरी कर दिया है। कोटकपूरा में एक व्यापारी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज के मास्टर स्ट्रोक से भरमौर अस्पताल को मिले चार विशेषज्ञ डॉक्टर

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। सीएचसी भरमौर में अब चार विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। जिनमें गायनी, बेहोशी, रेडियोलॉजी और चाइल्ड स्पेशलिस्ट शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक ऋण प्रकरण में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की चौथी शिकायत, NABARD से निष्पक्ष जांच की मांग

MMSY ऋण और सब्सिडी मामले में फिर उठे सवाल, अधिकारियों की भूमिका जांचने की मांग चार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, अधिवक्ता ने NABARD से मांगा स्पीकिंग ऑर्डर एएम नाथ। सोलन : जोगिंद्रा...
Translate »
error: Content is protected !!