धरेड़ में 77वें वन महोत्सव का आयोजन, विधायक किशोरी लाल ने किया पौधारोपण

by

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वनों की अहम भूमिका : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ, 29 अगस्त। वन परिक्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरेड़ के कलहोली में शनिवार को 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और वन संवर्धन का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल ने कहा कि वन हमारी प्राकृतिक संपदा हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वन न केवल हमें शुद्ध एवं स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, मृदा संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि वनों में अनेक औषधीय गुणों वाले पौधे पाए जाते हैं, जो मानव जीवन के लिए बेहद उपयोगी हैं।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और रोपित पौधों के उचित रखरखाव एवं संरक्षण का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है। इसके माध्यम से वन क्षेत्रों में पौधारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना में महिला मंडलों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को आय के अतिरिक्त साधन उपलब्ध करवाने और उनकी आर्थिकी मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत वन परिक्षेत्र बैजनाथ में करीब 25 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 20 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इस पौधारोपण अभियान में स्थानीय महिला मंडलों का सहयोग लिया जाएगा।

इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र कुमार, प्रधान धरेड़ अशोक कुमार, प्रधान हरेड़ मिलाप शर्मा, प्रधान दयोल अमित ठाकुर, प्रधान भट्टू ज्ञान चंद, वन मंडल अधिकारी वशु डोगरा, रेंज वन अधिकारी दीपक भरमौरी, रेंज वन अधिकारी अंजना सिंह, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव जमना गोयल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, कुलदीप सोनी, मदन ठाकुर, रिचा, चंदा कुमारी, शकुंतला, सुभाष शर्मा, चमन भट्ट, अजय गौड़ सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 फर्जी कंपनियों ने 143 करोड़ रुपये से अधिक के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर बीजेपी को चंदा दिया : प्रशांत भूषण

नई दिल्ली  :  इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं । इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने और इससे जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक कराने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे याचिकाकर्ताओं ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कहां से लाती थी पूर्व विधायक सत्कार कौर नशा? जांच अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सत्कार कौर ने ने किए नए खुलासे

अरुण दीवान। मोहाली। खरड़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। रोहित जसवाल/ शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के पीटरहॉफ होटेल में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर चल रहे निर्माण कार्यों तथा गुणवत्ता का लें जायजा कहा संजय रत्न ने : सामान्य विकास समिति ने जिला में विकासात्मक कार्यों और बीते 3 वर्षों की आय-व्यय का लिया ब्यौरा

सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों को आम आदमी तक पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य ऊना, 25 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश की सामान्य विकास समिति की बैठक का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता सामान्य...
Translate »
error: Content is protected !!