नशा तस्कर ने नौजवान को मारी गोली :

by

पायल: 26 जुलाई :
हलका पायल के गांव मलीपुर में चिट्टा तस्कर द्वारा नशीला पाउडर खरीदने गए नौजवान के साथी को तस्कर द्वारा गोली मार कर जख्मी किए जाने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। जिससे पुलिस हरकत में आ गई।
जख्मी नौजवान सुखदेव सिंह वासी मकसूदड़ा ने बताया कि गांव चणकोइयां का सोनू बिल्ला, जो उसका मोटरसाइकिल लेकर गया था, का उसको फोन आया कि उसका पवन उर्फ पीत वासी लुधियाना हाल वासी मलीपुर के साथ झगड़ा हो गया। जबकि वह वहां पहुंचा तो वह आपस में बहस रहे थे।
उसने दोनों को लडऩे से हटाने की कोशिश की तो तैश में आए पवन उर्फ पीत ने उसके पेट में गोली मारने की कोशिश की तो उसने अपना बचाव करते हुए उसकी पिस्तौल पर हाथ मारा जिसकी सीधी गोली उसके पैर में जा लगी। उसे तुरंत उसका साथी सिविल अस्पताल पाया लाया गया, जहां गोली पैर में फंसी होने पर डाक्टरों द्वारा उसे रैफर कर दिया गया जो उपचाराधीन है।
गौरतलब है कि सोनू बिल्ले की चिट्टे के तस्कर पवन उर्फ पीत के साथ आधा ग्राम चिट्टा कम देने के पीछे बहस हुई थी। यह भी पता लगा है कि दूसरे पक्ष द्वारा जख्मी नौजवान पर राजीनामा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है, जबकि जख्मी नौजवान कानून से इंसाफ लेने के लिए प्रयासरत है।
इस घटना संबंधी एसएचओ लखवीर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जख्मी नौजवान के बयानों के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसे सिविल अस्पताल पायल के डाक्टरों द्वारा प्राथमिक सहायता देकर खन्ना तथा खन्ना से लुधियाना रैफर कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प का सुखमय बजट : डीसी अपूर्व देवगन मंडी ने अधिकारियों के साथ देखा बजट का सीधा प्रसारण, जिलावासियों ने भी डिजिटल माध्यमों से देखा लाइव प्रसारण

मंडी, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए पेश बजट को मंडी जिलावासियों ने आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प का सुखमय बजट करार दिया है। लोगों का कहना है कि बजट...
article-image
पंजाब

अपराध मुक्त बनेगा पंजाब….गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा : IG नीलांबरी जगदले

मोगा :  प अपराध मुक्त और सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत शनिवार को फरीदकोट रेंज में ‘ऑपरेशन प्रहार 3.0’ का शुभारंभ किया गया। इसकी जानकारी फरीदकोट रेंज की इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) नीलांबरी...
article-image
पंजाब

कोविड-19: जिले में आज लैवल दो के 35 व लैवल तीन के 10 बैड खाली: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कोविड इलाज संबंधी जिले में सभी सुविधाएं मौजूद, जिला अस्पताल सहित छह प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा  है कोविड मरीजों का इलाज होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने...
article-image
पंजाब

Power Dept Cracks Down on

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 : Following directives from senior power department officials, strict action is underway against defaulters who fail to pay electricity bills and those indulging in power theft. Department teams are conducting ongoing...
Translate »
error: Content is protected !!