नामांकन वापसी के बाद देहरा सीट पर कुल पांच व नालागढ़ सीट पर पांच-पांच और हमीरपुर में तीन प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में

by

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अब 13 दावेदार मैदान में बचे है। अब नामांकन वापसी के बाद देहरा सीट पर कुल पांच व नालागढ़ सीट पर पांच-पांच और हमीरपुर में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
देहरा विधानसभा सीट : कांग्रेस की कमलेश ठाकुर (53), भारतीय जनता पार्टी के होशियार सिंह (57) और निर्दलीय सुलेखा देवी (59), अरुण अंकेश स्याल (34) तथा एडवोकेट संजय शर्मा (56) चुनावी मैदान में हैं।
हमीरपुर विधानसभा सीट : हमीरपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के आशीष शर्मा (37), कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा (48) तथा निर्दलीय प्रत्याशी नन्द लाल शर्मा (64) चुनावी मैदान में है।

नालागढ़ विधानसभा सीट :  कांग्रेस के बाबा हरदीप सिंह (44), बीजेपी के केएल ठाकुर (64), स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल शर्मा (46) तथा निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रीत सिंह (36) व विजय सिंह (36) चुनावी मैदान में है।

नामांकन इन्होंने वापस लिए : हमीरपुर सीट से बुधवार को निर्दलीय प्रदीप कुमार और नालागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी गुरनाम सिंह ने अपना-अपना नामांकन वापस लिया है।

10 जुलाई को 2.57 लाख मतदाता चुनेंगे अपना विधायक : प्रदेश में तीनों सीटों पर आगामी 10 जुलाई को चुनाव होने हैं। इनमें देहरा सीट पर 86314 वोटर पांच प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे, जबकि नालागढ़ सीट पर 93714 वोटर और हमीरपुर में 77868 वोटर तीन साल से अधिक समय के लिए नए विधायक का चयन करेंगे।

इन तीनों सीटों पर पूर्व निर्दलीय विधायकों द्वारा इस्तीफे देने की वजह से उप चुनाव हो रहा है। निर्दलीय विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने के बाद अपने पदों से 15 महीने बाद ही इस्तीफा दे दिया था। इन्होंने बीते 22 मार्च को अपने पदों से इस्तीफा दिया और 23 मार्च को दिल्ली में बीजेपी जॉइन कर दी। भाजपा ने भी अपना वादा निभाते हुए तीनों को उप चुनाव में टिकट दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला प्रोजेक्ट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला राजेश राय ने बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला जिला चम्बा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाडी केन्द्रों में 3 आगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 6 आगनबाड़ी सहायिकाओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

B फार्मेसी की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, मंडी के निजी फॉर्मेसी कॉलेज में : कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

  एएम नाथ। मंडी. : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह घाटी में एक निजी फार्मेसी कॉलेज में वीरवार देरशाम को एक युवती ने फंदा लगाकर हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंजयाण के कालेज और हाई स्कूल में किया छात्राओं का मार्गदर्शन

हमीरपुर 13 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय कंजयाण में ‘लैंगिक संवेदनशीलता एवं व्यवहार परिवर्तन’ विषय पर और राजकीय उच्च पाठशाला कंजयाण...
Translate »
error: Content is protected !!