पंजाब में कांग्रेस को भाजपा ने दिया डबल झटका : पूर्व सांसद की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के सचिव व हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

by

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को आज फिर जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस छोड़ कर कांग्रेस के सांसद रहे स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के सचिव व हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए है। इस मौके पर भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने कहा- हम दोनों नेताओं का स्वागत करते हैं। बीजेपी को दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होबे से भाजपा को काफी ताकत मिली है।
कांग्रेस की टिकट की जालंधर से लोकसभा सीट से कर्मजीत कौर चौधरी दावेदार थीं, लेकिन कांग्रेस ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को टिकट दे दी। जिसके बाद चौधरी परिवार कांग्रेस से नाराज चल रहा था। उल्लेखनीय है कि कर्मजीत कौर चौधरी के पति सांसद संतोख चौधरी का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हुआ था। इसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस ने कर्मजीत कौर को टिकट दी थी लेकिन वे आप के सुशील रिंकू से हार गईं थी। अब सुशील रिंकू भी आप छोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कर्मजीत कौर चौधरी को होशियारपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है ।

कर्मजीत कौर चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह फिल्लौर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक हैं। हालांकि अभी भाजपा में शामिल नहीं हुए। जालंधर में टिकट न मिलने और चरणजीत चन्नी को उम्मीदवार बनाने का विक्रमजीत सिंह खुला विरोध कर रहे थे। वे फिलहाल कांग्रेस में ही रहेंगे।

कर्मजीत कौर चौधरी – मेरे परिवार ने एक दशक तक पंजाब और जालंधर की सेवा की। इस सेवा को देखते हुए आज भाजपा ने मुझ पर विश्वास जताया है। मेरे परिवार ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है और हमेशा करता रहेगा। मेरे ससुर गुरबंता सिंह महान दलित नेता थे और पंजाब की विधानसभा में 7 बार चुने गए। इस दौरान कई बार वह राज्य की सेवा के लिए मंत्री भी बने। उन्होंने कहा कि- वफादारी मेरे परिवार के खून में हैं। इसका प्रूफ पंजाब के लोग खुद हैं। मेरे पति ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जान की कुर्बानी दी थी। मेरे पति की जान जाने के बाद भी कांग्रेस द्वारा मेरे साथ अनदेखी की गई। 2 दशकों से ज्यादा मेरा परिवार कांग्रेस के लिए काम करता आया है। मगर कांग्रेस की अनदेखी के चलते हम पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। बीजेपी के इस मंच से मैं ये संकल्प करती हूं कि बीजेपी के साथ पंजाब के लोगों का भला किया जाएगा।

तजिंदर सिंह बिट्टू : पंजाब के लिए अब बहुत जरूरी है कि जो सरकार केंद्र में है, पंजाब में भी वह सरकार होनी जरूरी है । मैंने पंजाब के लिए ही भाजपा में आने का फैसला लिया है। सिख समुदाय के लिए जितना भाजपा ने किया, पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया था। पिछली सरकारों की कारण पंजाब बहुत पीछे चला गया था।  पंजाब को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए सिर्फ एक ही पार्टी नजर आ रही थी, वो भाजपा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावी दायित्वों के सम्यक निर्वहन के लिए नियमों-प्रक्रियाओं की सही जानकारी होना जरूरी : चुनाव प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से लें नोडल अधिकारी – डॉ. मदन कुमार

मंडी, 15 दिसम्बर। लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के क्रम में निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को मंडी में चुनावों को लेकर गठित तमाम समितियों के नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला लगाई। इसमें उन्हें...
article-image
पंजाब

हादसे में मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 4 जुलाई ): दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत के बाद थाना गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में रामलाल पुत्र चैन सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर से पंजाब पढ़ने आए छात्राओं पर फूटा पहलगाम हमले का गुस्सा, हॉस्टल में घुसकर की गाली-गलौच और मारपीट

चंडीगढ़ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पंजाब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया

सरकाघाट 26जनवरी।   आज यहाँ सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया । उपमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज...
Translate »
error: Content is protected !!