पंजाब में बिजली संकट गहराया, थर्मल प्लांटों की कई यूनिटें बंद ; बढ़ते कटों से लोग परेशान

by

16,500 मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग, केंद्रीय पूल से 11,770 मेगावाट खरीदने की नौबत; ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे कट, शहरों में भी ट्रिपिंग

चंडीगढ़। सतलुज ब्यास टाइम्स। पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग और थर्मल प्लांटों की प्रभावित जनरेशन के चलते बिजली संकट गहराता जा रहा है। तलवंडी साबो और राजपुरा के प्राइवेट थर्मल प्लांटों की एक-एक यूनिट बंद रहने से बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है। सरकारी प्लांट की यूनिट भी बंद रही। दूसरी ओर बिजली की मांग 16,500 मेगावाट से ऊपर पहुंचने के कारण पीएसपीसीएल को केंद्रीय पूल से भारी मात्रा में बिजली खरीदनी पड़ रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे बिजली कट लग रहे हैं, जबकि लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, बठिंडा, पटियाला और होशियारपुर सहित कई शहरों में भी बार-बार बिजली ट्रिप होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

तलवंडी साबो में 20 दिन का कोयला स्टॉक

तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के पीआरओ अभिषेक शर्मा के अनुसार प्लांट में करीब 20 दिन का कोयला स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई लगातार मिल रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ यूनिटें तकनीकी खराबी के कारण मरम्मत के लिए बंद हैं।

वहीं पीएसपीसीएल अधिकारियों के अनुसार कोयले की सप्लाई जारी है, लेकिन जरूरत के मुकाबले पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रही, जिससे जनरेशन प्रभावित हो रही है।

कम बारिश से भी बढ़ी बिजली की मांग

इस बार पंजाब में बारिश कम होने के कारण धान की फसल के लिए किसानों को ट्यूबवेल ज्यादा चलाने पड़ रहे हैं। इससे कृषि क्षेत्र में बिजली की मांग बढ़ी है। बढ़ती मांग और कम जनरेशन के बीच अंतर को पूरा करने के लिए पीएसपीसीएल को केंद्रीय पूल पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

रात में सोलर का सहारा नहीं

दिन के समय सोलर प्रोजेक्टों से करीब 385 मेगावाट बिजली मिल रही है, लेकिन रात में सोलर उत्पादन बंद हो जाता है। ऐसे में रात के समय थर्मल और अन्य स्रोतों पर निर्भरता बढ़ जाती है।

केंद्रीय पूल से 11,770 मेगावाट बिजली खरीद

मौजूदा स्थिति में पंजाब करीब 11,770 मेगावाट बिजली केंद्रीय पूल से खरीद रहा है। अपनी जनरेशन कम होने और मांग लगातार बढ़ने के कारण बिजली व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है।

अगर बंद पड़ी थर्मल यूनिटें जल्द पूरी क्षमता से चालू नहीं होतीं और बिजली की मांग इसी स्तर पर बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में लंबे बिजली कटों की समस्या और बढ़ सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गोली चलाना पड़ा महंगा…पंजाब का वांटेड अपराधी मुठभेड़ में ढेर

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन में एक किराना व्यापारी की बेरहमी से हत्या करने वाले वांटेड अपराधी का खेल आखिरकार खत्म हो गया। पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सुखबीर कोटला...
article-image
पंजाब

नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर कृषि विभाग का छापा, एक गिरफ्तार

जगराओं :  पंजाब सरकार द्वारा किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद, दवाइयों और बीजों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देशों के तहत कृषि विभाग की टीम ने जगराओं में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
article-image
पंजाब

5 देशों से करें MBBS…..भारत आकर नहीं देनी होगी FMGE परीक्षा

Nई दिल्ली :  भारत के हजारों स्टूडेंट्स डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए हर वर्ष  विदेश का रुख करते हैं. रूस, कजाकिस्तान या उज्बेकिस्तान जैसे देशों से पढ़ाई करके लौटने वाले भारतीय...
article-image
पंजाब

बड़ा कदम : 17 जिलों में से एडीसी शहरी विकास की पोस्ट को खत्म करने का फैसला

चंडीगढ़ : 27 जुलाई पंजाब सरकार ने 6 जिले अमृतसर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा तथा एसएएस नगर को छोड़ कर शेष 17 जिलों में एडीसी शहरी विकास की पोस्ट खत्म करने का फैसला लिया...
Translate »
error: Content is protected !!