पालकवाह व हरोली में स्थापित होंगे ऑक्सीजन प्लांटः डीसी , डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

by

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज हरोली अस्पताल तथा मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल पालकवाह में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए जल्द से जल्द सभी कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने बताया कि हरोली अस्पताल में 500 एलपीएम क्षमता का प्लांट लगना है तथा यहां पर 15 बैड को पहले से ही निरंतर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। अब ऑक्सीजन प्लांट के लगने से 35 बेड अतिरिक्त बैड को ऑक्सीजन सप्लाई हो सकेगी। उन्होंने कहा कि 18 बेड के लिए ऑक्सीजन प्वाइंट लगा दिए गए हैं तथा बाकि 17 के लिए जल्द कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने यहां पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जगह भी देखी तथा वहां पर शैड डालने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नई व पुरानी ऑक्सीजन पाइपलाइन को भी जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हरोली में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना नेस्ले कंपनी के माध्यम से की जा रही है।
इसके बाद जिलाधीश राघव शर्मा ने पालकवाह का निरीक्षण किया तथा कहा कि यहां पर 98 बैड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां पर ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा 500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट भी लगा दिया गया है। उन्होंने यहां पर अंतिम तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। राघव शर्मा ने कहा कि पालकवाह में ऑक्सीजन प्लांट केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से लगाया जा रहा है।
इसके बाद डीसी ने बाथू में बनाए जा रहे मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां पर 80 बैड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। बाथू में भी ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि थाना कलां अस्पताल में भी 10 बैड, अंब अस्पताल में 30 बैड तथा गगरेट अस्पताल में 20 बैड पर ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. निखिल, बीएमओ डॉ. संजय मनकोटिया, एसडीओ अनिल द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में हंगामा : उद्योगों को दी गई रियायतों को लेकर, नई औद्योगिक नीति लाएगी सरकार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शिमला में चल रहे मॉनसून सत्र में मंगलवार को उद्योगों को पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी गई कथित रियायतों का मुद्दा गर्मा गया। प्रश्नकाल के...
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखुबेला : 11वीं कक्षा की रिक्तियों को भरने हेतू आनलाईन आवेदन आमंत्रित

ऊना : जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में 11वीं कक्षा में वर्ष 2023-24 हेतू रिक्तियों को भरने के लिए पाश्र्व प्रवेश हेतू आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दोस्त की हत्या 4 करोड़ के लिए : बेहोशी की हालत में ट्रक से कुचल कर किया मर्डर, पहले शराब में दवाई पिलाई :

फतेहगढ़ साहिब : पुलिस ने सुखजीत सिंह मर्डर केस सुलझाते हुए दावा करते हुए बताया कि 4 करोड़ के लिए दोस्त ने ही हत्या की और मर्डर भी फिल्मी अंदाज में किया गया। पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भवन की कुर्की के आदेश : सुक्खू बोले- कोर्ट का आदेश पढ़ने के बाद लेंगे फैसला

दिल्ली :  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने दिल्ली में बने हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश दिए हैं. दिल्ली के मंडी हाउस में स्थित हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश एक आर्बिट्रेशन...
Translate »
error: Content is protected !!