बीनेवाल में 8 लाख से निर्मित रास्ते का किया सत्ती ने किया लोकार्पण, 19 लाभार्थियों को वितरित कीं कबड्डी की किटें

by

ऊना 5 मार्च – छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ग्राम पंचायत बीनेवाल में छह लाख से निर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 19 पात्र लाभार्थियों को कबड्डी खेल की किटें भी वितरित कीं।
इस मौके पर अपने संबोधन मंे सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बीनेवाल और आसपास के क्षेत्र में अनेकों विकास के कार्य प्रगति पर हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 8 लाख से सनोली में लिंक रोड जनता को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि बीनेवाल में 3 लाख रुपये से मेन रोड से डाॅ चंद्रमोहन के घर तक, 1 लाख रुपये से लिंक रोड से अवतार सिंह के घर तक, 70 हजार से लिंक रोड से रमेश के घर तक रास्तों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा मनरेगा के तहत 25 लाभार्थियों को पशु शैड प्रदान की गई हैं जबकि मनरेगा के तहत ही दो पेयजल भंडारण टैंक व एक साॅकपिट बनाया गया है।
सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि एक साल पांच काम के अंतर्गत 8.72 लाख से मेन रोड से पंजाब सीमा तक रास्ते के निर्माण का कार्य आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि सनोली में रामलीला मैदान को 8 लाख रुपये खर्च करके आरसीसी से पक्का किया गया है जबकि 18 लाख से मंच का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इंडियन आॅयल, पेखूबेला में बनी परियोजना में 100 ट्रकों को रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अंब के जीतपुर बेहड़ी में इथेनाॅल और हिन्दुस्तान पैट्राॅलियम की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं जिनपर 700 करोड़ रुपये व्यय होंगे। उन्होंने बताया कि बनगढ़ में केन्द्र की परियोजना के तहत इलैक्ट्राॅनिक सिटी बनाए जाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि आईटी क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर द्वार पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि सनोली और मजारा में तालाबों की मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण के लिए 1.30 करोड़ का ऐस्टीमेट सरकार को भेजा गया था जिसके लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है।
सतपाल सिंह सत्तीे ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 4 मार्च को पेश किए गए बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखा है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर कोर्ड पहले एक वर्ष के बाद रिन्यू होेते थे, जो अब तीन वर्ष बाद रिन्यू हुआ करेंगे। उन्होंने बताया कि बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पैन्शन प्राप्त करने की आयु को 60 वर्ष कर दिया गया है। इसके अलावा विधवा पैन्शन को बढ़ाकर 1150 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा जन प्रतिनिधियों के मानदेय में भी बढ़ोत्तरी की गई है।
इस दौरान स्थानीय लोगांे द्वारा गांव में जिम खोलने की मांग की गई जिस पर सतपाल सिंह सत्ती ने जिम खोलने के लिए स्थान का चयन करके जिम से संबंधित अन्य उपकरणों बारे ऐस्टीमेट तैयार करने को कहा ताकि जिम खोलने की प्रक्रिया आरंभ की जा सके।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, बीनेवाल की प्रधान सुखराज कौर, उपप्रधान जीत सिंह, पूर्व प्रधान अमरीक सिंह, पूर्व प्रधान शीतल सिंह, मलूकपुर के उपप्रधान तरसेम सिंह, मजारा के उपप्रधान सतवीर सिंह, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशी कालेजों से MBBS ग्रेजुएट के लिए एक साल की इंटर्नशिप देने के स्वास्थ्य विभाग को सीएम ने दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि वे उन योग्य MBBS ग्रेजुएट के लिए एक साल की इंटर्नशिप की अनुमति दें, जिन्होंने विदेशी मेडिकल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

संजाैली मस्जिद विवाद : हिंदू संगठनों ने तोड़े बैरीकेड, पुलिस से हुई झड़प, तितर-पुलिस ने लाठीचार्ज किया, पानी की बौछारें छोड़ीं बिगड़े हालात

एएम नाथ।  शिमला :  शिमला के संजाैली इलाके में एक मस्जिद में अवैध निर्माण ढहाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के  बेरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।सैकड़ों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां (चंबा) में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर बड़े उत्साह के साथ आरंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य श्री सुरिंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय योजना अनाथ बच्चों का भविष्य संवारेगीः निवेदिता नेगी 93 बच्चों को दिए पात्रता प्रमाणपत्र

मंडी के 479 बच्चों की पढ़ाई,आवास,शादी,पालन पोषण व स्वरोजगार का खर्च उठाएगी सरकार मंडी, 7 नवम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने कहा की सुख आश्रय योजना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक अनूठी...
Translate »
error: Content is protected !!