माइनिंग विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

by
चंडीगढ़ :   पंजाब में खनन विभाग की फर्जी वेबसाइट का संचालन करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि एसएएस नगर के खरड़ के रहने वाले आरोपी गौरव कुमार ने खनन विभाग की मूल आधिकारिक वेबसाइट की तरह फर्जी वेबसाइट बनाई थी ताकि वह अवैध खनन में शामिल वाहनों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए नकली रसीदें और फॉर्म बना सके।
डीजीपी ने बताया कि फर्जी पर्चियों में आधिकारिक खनन वेबसाइट की तर्ज पर क्यूआर स्कैनर कोड भी था जिससे वाहन सभी सुरक्षा जांच से आसानी से निकल सकें।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने फिरोजपुर के एक व्यक्ति के साथ मिलीभगत करके खनन की 2,000 से अधिक फर्जी रसीदें तैयार कीं, जिससे सरकारी खजाने को लगभग 40-50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
डीजीपी ने बताया कि वेबसाइट का ‘बैकअप’, फर्जी रसीदों का विवरण, वाहनों की तस्वीरें, खनन सामग्री के स्रोत संबंधी जानकारियां तथा अपराध में प्रयुक्त कंप्यूटर सिस्टम सहित डेटा बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पूरे गठजोड़ का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। साइबर अपराध प्रभाग की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) वी. नीरजा ने बताया कि खनन विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद इस मामले की जांच शुरू की गई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि खनन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से छेड़छाड़ की गई है और अवैध खनन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने किसानों के लिए ऋण माफी, एमएसपी पर कानूनी गारंटी का किया वादा

चंडीगढ़, 28 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने वादा किया है कि केंद्र में इंडिया सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा और एमएसपी के लिए कानूनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रक के असुतंलित होकर कालेज बस से टकराने से बस चालक सहित दो लोगों की मौत व तेरह छात्राएं घायल

गढ़शंकर। गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर गांव बगवाई के निकट खैर की लकड़ से लदे ट्रक का टायर फटने से असुंतिलत होकर कालेज बस में टकराने से दो लोगो की मौत हो गई। जबकि कालेज...
article-image
पंजाब

अमृतसर में हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 पिस्तौल, 10 किलो से अधिक हेरोइन, 1.476 किलो आइस और करीब 13 लाख की ड्रग मनी बरामद की ; पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आती थी खेप

अमृतसर, 19 अगस्त। अमृतसर देहात और कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी तथा अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे...
article-image
पंजाब

260 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 8 जून : माहिलपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर पब 07 एच 8055 पर सवार दो व्यक्तियों हरविंदर सिंह उर्फ हैरी पुत्र जोगा सिंह को 136 ग्राम व अमरजीत सिंह उर्फ अंबा पुत्र राम...
Translate »
error: Content is protected !!