मोबाइल चलाने से रोका : नाराज हुई 11 वर्षीय बच्ची, लगाया फंदा

by

मंडी में 11 वर्षीय बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में 11 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन चलाने को लेकर मां और नानी की ओर से डांट पड़ने के बाद बच्ची अपने कमरे में चली गई थी। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे कमरे में अचेत अवस्था में पाया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बच्ची मोबाइल फोन का लगातार इस्तेमाल कर रही थी। इस पर उसकी मां और नानी ने उसे मोबाइल अधिक चलाने को लेकर समझाया और फोन अपने पास रख लिया। इसके बाद दोनों महिलाएं रात का खाना तैयार करने के लिए रसोई में चली गईं।
कुछ देर बाद जब भोजन तैयार हुआ तो परिजनों ने बच्ची को आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मां ने कमरे में जाकर देखा तो बच्ची की हालत गंभीर थी। परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक, अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता

 सोलन :   हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।  अजय कुमार यादव ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश की हिमाचल प्रदेश में चेतावनी…3 दिन तक खराब रहेगा मौसम: कई सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का ताजा अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक, अगले दो दिन तक हिमाचल के कई हिस्सों में...
article-image
पंजाब

*गांव बाड़ियां कलां में स्वर्गीय माता सुरजीत कौर सहोता को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया

*इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की *इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि दलजीत सिंह सहोता को राजनीतिक क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी माता...
Translate »
error: Content is protected !!