लड़की का रिश्ता तुड़वाने वाले 3 आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज : किसी और लड़के की फोटो अटैच कर व्हाट्सएप पर भेज कर

by
गढ़शंकर, 23 फरवरी: पुलिस थाना गढ़शंकर में तीन आरोपियों खिलाफ एक लड़की की फोटो किसी और लड़के के साथ अटैच कर उसे व्हाट्सएप पर भेज कर लड़की का रिश्ता तुड़वाने के आरोप में तीन आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयदेव में जानकारी देते बताया कि दविंदर लाल पुत्र चमन लाल निवासी गांव चौहड़ा थाना गढ़शंकर ने 24 जनवरी 2025 को पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में दविंदर लाल ने बताया कि अवतार पुत्र कृष्ण लाल, लखबीर राम पुत्र चरणजीत तथा सुनीता देवी पुत्री शीतल राम सभी निवासी गांव चौहड़ा ने व्हाट्सएप के माध्यम से उसकी लड़की को बदनाम करने के लिए किसी और लड़के के साथ फोटो अटैच कर उसके विवाह का रिश्ता करवा दिया है और उसकी लड़की की इज्जत खराब की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित आरोपियों ने उन्हें धमकियां भी दीं। जिस पर पुलिस थाना गढ़शंकर द्वारा तफतीश करने के बाद तीनों आरोपियों अवतार, लखबीर राम तथा सुनीता देवी के खिलाफ अपराधिक धारा 356(2), 324(4) 351(2) तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल मार्ग बनाने की मांग को लेकर चक्का जाम 18 जून को: दर्शन सिंह मट्टू

गढ़शंकर : गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग की खस्ता हालत और सरकार द्वारा सड़क बनाने की लगातार की जा रही अनदेखी के रोष स्वरूप विभिन्न संगठनों द्वारा 18 जून को इस मार्ग पर चक्का जाम किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हिमाचल काग्रेस में खेला होगा : राजेंद्र राणा के बाद एक बार फिर सुधीर शर्मा ने दिखाए तेवर – सुधीर शर्मा ने एकस पर डाली पोस्ट स्वाभिमान से समझौता यानि पहचान का अंत

अजायब सिंह बोपाराय , एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश काग्रेस में बगावत के सुर लगातार तेज होते दिखाई दे रहे है। कल एमएलए राजेंद्र राणा के बाद आज धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विक्रांत राणा ने एडीसी होशियारपुर को सौंपा मांग पत्र

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (IHRO) के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विक्रांत राणा ने आज एडीसी श्रीमती अमरबीर कौर भुल्लर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में हुई पाँच वर्षीय बच्चे के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!