लोक निर्माण मंत्री ने रामपुर में बॉक्सिंग की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

by

युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान
शिमला 25 अगस्त – बुशहर बॉक्सिंग क्लब द्वारा आज जल शक्ति विभाग रामपुर के विश्राम गृह में बॉक्सिंग में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोक निर्माण एवं शहरी विकास मन्त्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर लोक निर्माण मन्त्री ने कहा कि भविष्य में यह पदक विजेता खेलों में इस क्षेत्र का ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश का नाम भी गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वाहन किया और अपने आस-पास के लोंगो को भी नशे से दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेलों को आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है, जिससे शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी हो। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं में तनाव के कारण मानसिक रोग बढ़ता जा रहा है और युवा नशे की और आकर्षित हो रहे है। हमें युवाओ को नशे से दूर रखना है और उनका ध्यान खेलों में लगा कर उन्हें समाज की बुरी आदतों से दूर रखना है।
उन्होंने कहा कि लड़कियों को किसी भी खेल में खुद को लड़कों से कम नहीं आंकना चाहिए और हर खेल में बढ़चढ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र उनका घर है और इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने बॉक्सिंग में पदक विजेता मोनिका नेगी, सुनीता, श्रीतिमा ठाकुर, रितिक मंजर, मुस्कान, वाणी, आशका, सबुरी, स्तुति, शिवम नेगी, निशांत, नकुल, वंदना, रितिका, चिराग, चेष्टा, अंकित, सृष्टि नेगी और श्रुति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और रामपुर को खेलों इंडिया सेन्टर देने के लिए सभी की ओर से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल, उप-मण्डलाधिकारी नागरिक रामपुर निशांत तोमर, एसडीपीओ नरेश शर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सतीश वर्मा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग रजनीश बहल, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति विभाग रसवीर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर आर.सी. गुप्ता व बुशहर र्स्पोटस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पनव ने अपने पिगी बैंक से सीएम राहत कोष में दान किए 51 सौ रूपये

ऊना, 14 जुलाई – आपदा की इस घड़ी में सभी लोग अपनी सामर्थय के अनुसार सरकार एवं प्रशासन के माध्यम से लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं ताकि प्रभावित लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएफआई द्वारा एचपी यूनिवर्सिटी कैम्पस में नशे के बढ़ने और गुंडागर्दी के बढ़ने के आरोप लगाते हुए रैली निकाली

एएम नाथ । शिमला : स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में बढ़ते नशे के खिलाफ तथा विश्वविद्यालय में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ रैली निकाली गई । एस एफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन :गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरु सिंह सभा व प्रदेश सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया महिला दिवस : महिलाएं समाज की बेड़ियों को तोड़कर देश की प्रगति में व पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास के पथ पर अग्रसर

ऊना : स्वास्थ्य विभाग द्वारा कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान (सेडी) ऊना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सीएमओ डॉ मंजू बहल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू...
Translate »
error: Content is protected !!