विद्यार्थियों के सामने पीती थी सिगरेट महिला टीचर , सस्पेंड : पढ़ाई के दौरान करती थी तंत्र-मंत्र और बच्चों के साथ मारपीट भी करती थी

by

लुधियाना । सरकारी प्राइमरी स्कूल भूखड़ी कलां की ईटीटी अध्यापिका कमलजीत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। अध्यापिका के खिलाफ प्राप्त हुई शिकायत के संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय एलीमेंट्री से हासिल रिपोर्ट के चलते अध्यापिका को शिक्षा विभाग की ओर से तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सस्पेंशन दौरान अध्यापिका का हेड क्वार्टर डीईओ एलीमेंट्री लुधियाना में निश्चित किया गया है।

बता दें कि गांव भूखड़ी कलां की ग्राम पंचायत और स्थानीय लोगों की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री को शिकायत भेजी गई थी कि उक्त शिक्षिका सरकारी प्राइमरी स्कूल भूखड़ी कलां में 5 दिसंबर, 2024 से सेवाएं निभा रही हैं। बच्चों के अभिभावकों से मिली शिकायतों के आधार पर भी डीईओ को परिचित कराया गया कि अध्यापिका पढ़ाई के समय कक्षा में अपना पूजा पाठ करती है। इसी के साथ स्कूल में सिगरेट का नशा भी करती है और नशा करते होने का अध्यापिका ने खुद भी माना है। पंचायत की ओर से कई बार अध्यापिका को इस नशा करने से मना किया गया तो वह फिर भी नहीं मानी जिससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उक्त शिक्षिका तंत्र-मंत्र जैसी गलत चीजें करती है जिसका बच्चों पर बुरा असर तो पड़ता ही है, साथ में वह डरे भी रहते हैं और स्कूल जाने से मना करते हैं। उधर इससे पहले भी कमलजीत कौर को सरकारी प्राइमरी स्कूल जमालपुर में बच्चों की मार-पिटाई किए जाने के चलते सस्पेंड किया गया था।

ग्राम पंचायत और गांव निवासियों की ओर से उक्त शिक्षिका की स्कूल से जल्द से जल्द बदली किए जाने की मांग थी और उस पर बनती कार्रवाई किए जाने को कहा गया था। जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री रवींदर कौर ने कहा कि फिलहाल स्कूल अध्यापिका को ग्राम पंचायत और बीपीईओ से मिली शिकायत के आधार पर सस्पेंड किया गया है। अध्यापिका के खिलाफ जांच कमेटी बिठाई जाएगी जिस पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Praised the Government of India

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 9 : Today a meeting of the Intizamia Jama Masjid Eidgah Committee was held. On this occasion, President Khurshid Ahmad praised the Government of India and the Indian Army for “Operation Sindoor”...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भनौता में राक्षसी ताड़का ने ऋषियों के यज्ञ को किया तहस-नहश मचाया तांडव : भगवान राम चंद्र ने किया ताड़का का वध

एएम नाथ। चम्बा :  राम लीला क्लब भनौता में नवरात्रे की तीसरी संध्या में कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मोहित किया। आज के कार्यक्रम में कलाकार धीरू ने ताड़का का मुख्य किरदार...
पंजाब

बच्चों ने घर से निकाला था बाहर, कार्यालय बुलाकर आपसी सहमति से खुशी-खुशी भिजवाया घर

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के प्रयास से सीनियर सिटीजन की हुई घर वापिसी होशियारपुर, 25 अक्टूबर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने गांव चग्गरां के एक सीनियर सिटीजन जो कि दो-तीन...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!