विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बलेरा स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किये पुरस्कृत : पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा बलेरा क्षेत्र – कुलदीप सिंह पठानिया

by

नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का किया लोकार्पण ,

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक कार्यक्रमए

एएमम नाथ। चंबा,(बनीखेत) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उमंग-2024 में मुख्य अतिथि भाग लिया तथा शैक्षणिक एवं बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान 24 लाख की राशि से नवनिर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन एवं कला मंच का भी लोकार्पण किया।विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष भर की गतिविधियों के लिए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह महत्वपूर्ण होता है। जिसमें शैक्षणिक एवं बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत किए जाते हैं।

उन्होंने साधारण प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों से प्रेरणा लेकर और अधिक मेहनत करने की भी नसीहत दी।
साथ में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में सभी आवश्यक संसाधनों को पुरा कर दिया गया है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करने का भी आश्वासन दिया।


कुलदीप सिंह पठानिया ने आपने संबोधन में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बलेरा क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत नई सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव में पंजपुला- पातका तथा डूंडियारा बांग्ला-बलेरा को शामिल किया गया है।


उन्होंने यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अंतर्गत जनजातीय वर्ग से संबंधित आबादी वाले गांव में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जून 2027 से पहले संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के सभी गाँव को सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा जल्द 250 नई बसें राज्य परिवहन निगम को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसमें ज़िला चंबा को विशेष प्राथमिकता के आधार पर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जाएगी। इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्राथमिक विद्यालय वर्ग के विद्यार्थियों को 11 हजार तथा वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों को 21 हजार की धनराशि देने की घोषणा की।

  1. कुलदीप सिंह पठानिया का समारोह में पधारने पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरा लाल की अगुवाई में स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य शिक्षक जगजीत आजाद ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
    इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाड़क, ज़िला परिषद सदस्य वानिकी चोभियाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र कंवर, एसडीएम डलहौज़ी अनिल भारद्वाज, उपनिदेशक उच्च शिक्षा पीएस चाड़क, डीएफओ रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता जलशक्ति राकेश ठाकुर,विद्युत पंकज राठौर लोक निर्माण नरेंद्र चौहान सहित स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 की मौत – मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से आ रहे थे वापस

रोहित भदसाली मंडी : जिला मंडी में चौहारघाटी के वरधान में एक कार कल शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो गई थी । उक्त दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत हो गई है। दुर्घटना का पता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा घाटी की असीम सुंदरता विश्वभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही : कुलदीप सिंह पठानिया

युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया कांगड़ा वैली कार्निवलअंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। धर्मशाला   : आज के समय में युवाओं में बहुत टैलेंट है,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज से 11 लोगों ने हिमाचल में गंवाई जान -7 मामलों में 14 लोगों से 11 करोड़, 05 लाख 79 हजार 319 रुपए की संपत्ति जब्त : सरकार ने विधानसभा में दी लिखित जानकारी

 एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल में पिछले ड़ेढ साल में (31 जुलाई तक) नशे की ओवर डोज से 11 लोगों की मौत हुई है। इसी अवधि के बीच नशे के 2947 मामले दर्ज हुए हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपका बेटा हमारे पास सुरक्षित है। जब तक मामला हमारे और तुम्हारे बीच है, तब तक बच्चा सुरक्षित रहेगा : पठानकोट में बिजनेसमैन के बेटे की फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

रोहित भदसाली।  पठानकोट :   कारोबारी के छह वर्षीय बच्चे का कुछ लोगों ने दिनदहाड़े अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। वारदात उस समय हुई जब बच्चा अपनी बड़ी बहन के...
Translate »
error: Content is protected !!