विधानसभा में दिया धरना – नौकरियों के नाम पर युवाओं को ठग रही है सरकार, वापस ले गेस्ट टीचर पॉलिसी : जयराम ठाकुर

by
स्कूलों को बंद करने के लिए सरकार कर रही है साजिश,  अगर ईडी द्वारा गिरफ्तार खनन व्यवसायी आदमी से संबंध नहीं तो अपनी गाड़ी में क्यों घुमाते हैं सीएम
एएम नाथ। धर्मशाला :
भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने रोजगार के मुद्दे पर सुक्खू सरकार को खूब घेरा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा के सभी विधायकों ने विपक्ष के लाउंज से विधान सभा के गेट संख्या एक तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए युवाओं को नौकरी देने और गेस्ट टीचर पॉलिसी को वापस लेने की मांग की। जुलूस के बाद विधान सभा के गेट संख्या एक सामने सभी विधायकों ने धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार युवा विरोधी सरकार है, युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार है। आज प्रदेश के युवा सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर हैं। सरकार द्वारा लाई गई गेस्ट टीचर पॉलिसी दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर सरकार गेस्ट टीचर पॉलिसी लेकर आई  है। जिससे तहत छात्रों को घंटों के हिसाब से पढ़ाने के लिए शिक्षक रखे जाएँगे, ऐसे में छात्रों को पढ़ाने वाले और शिक्षकों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि सरकार इसे भी मास्टर स्ट्रोक बता रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की इसी नाकामी के चलते सरकारी स्कूलों से अभिभावक किनारा कर रहे हैं और प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों का एडमिशन 58 फ़ीसदी से गिरकर 32 फ़ीसदी रह गया है। सरकार ने सरकारी स्कूलों में एडमिशन बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। जिससे कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या गिर रही है और सरकार की स्कूल बंद करने का बहाना मिल गया है। सुक्खू सरकार ने हज़ार से ज़्यादा स्कूल बंद या मर्ज कर दिए हैं। अगर सरकार सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक के बजाय गेस्ट टीचर पॉलिसी लाएगी तो अभिभावक कैसे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजेंगे।
जयराम ठाकुर ने सरकार से कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणापत्र को याद करने और उसे लगून करने के किए कहा। हर साल एक लाख लोगों को रोजगार देने के वादे को अमलीजामा पहनाए। इसके साथ ही करुणा मूलक से लेकर अन्य कर्मचारियों केर इशू को हल करे। रुकी हुई भर्तियों के परिणाम निकाले और नई सिरे से भर्तियाँ भी करें। सत्ता में आने के बाद से सरकार द्वारा एक भी भर्ती नहीं निकाली गई है जबकि वादा पहली ही कैबिनेट में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का हुआ था। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह से खिलवाड़ नहीं कर सकती है। अगर वादा किया है तो उसे निभाना भी पड़ेगा, अगर गारंटियाँ दी हैं तो उसे पूरी भी करनी पड़ेगी। सदन में और सड़क पर झूठ बोलकर अब सरकार बच नहीं सकती है विपक्ष सरकार को हर जगह बेनक़ाब करती रहेगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री यदि कहते हैं कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए खनन से जुड़े व्यवसाई  से उनका कोई संबंध नहीं है कोई लेना देना नहीं हैं। इस तरह से झूठ बोलने से काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री का अगर उनसे कोई लेना-देना नहीं हैं तो वह प्रदेश के लोगों को यह भी बता दें उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर क्यों घूमते हैं। अपनी गाड़ी में सचिवालय लेकर क्यों जाते हैं। जो वीडियो पूरे प्रदेश में वायरल है, उससे सरकार ऐसे नहीं मुँह मोड़ सकती है। प्रदेश के लोग सब समझ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शिमला में सर्वदलीय कैंडल मार्च : मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ…..कहा राहुल गांधी बने न्याय की आवाज

एएम नाथ । शिमला :  25 जुलाई ,  नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आज शिमला में विभिन्न दलों और आम जनता की ओर से सर्वदलीय कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समोसा विवाद पर देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी हो रही सुक्खू सरकार की किरकिरी : जयराम ठाकुर

 विपक्ष को कोसना बंद करे सरकार, समोसा विवाद की जड़ सक्खू सरकार स्वयं एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार अगर अच्छा काम करती...
हिमाचल प्रदेश

हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का बिल राज्यसभा से भी पास : 55 वर्ष से आंदोलनरत लोगों ने इस निर्णय के बाद पूरे गिरिपार में दीवाली जैसा जश्न

सिरमौर :   जिले सिरमौर के हाटी समुदाय का 55 वर्ष से शांतिपूर्ण संघर्ष आखिरकार रंग लाया। बुधवार को समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का बिल राज्यसभा से भी पास हो गया। यह बिल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह, अब श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे : मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उपायुक्त और निदेशक निफ्टि कांगड़ा के मध्य साईन हुआ एमओयू

ऊना, 8 दिसम्बर – अब माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह। इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त राघव शर्मा और नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!