शिमला में नगर निगम चुनाव 2 मई को वोटिंग : 4 मई को सुबह 10 बजे काउंटिंग के बाद उसी दिन रिजल्ट

by

शिमला : शिमला में नगर निगम चुनाव 2 मई को वोटिंग,4 मई को सुबह 10 बजे काउंटिंग के बाद उसी दिन रिजल्ट आएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही शिमला एरिया में कोड ऑफ कंडक्ट लग गया, जो 6 मई तक जारी रहेगा। इसी के साथ तीन अन्य नगर निकाय के उप चुनाव का भी शैड्यूल जारी कर दिया है। शिमला नगर निगम के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) से कराए जाएंगे। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक-एक EVM इस्तेमाल की जाएगी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद सुक्खू सरकार ने वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 कर दी है। 2017 में भी 34 वार्डों में चुनाव हुआ था। इस बार भी इतने ही वार्ड रखे गए हैं।
13, 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे नामांकन :
इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी शैड्यूल के अनुसार, शिमला नगर निगम चुनाव के लिए 13, 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र (नॉमिनेशन) भरे जा सकेंगे। 19 अप्रैल को इनकी छंटनी होगी, जबकि 21 अप्रैल को दोपहर बाद तीन बजे तक इच्छुक दावेदार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी और सभी को चुनाव चिन्ह दे दिए जाएंगे।
18 साल वाले बना सकेंगे वोट 1 जनवरी को : एक जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवा इन चुनाव में वोट बनाने के लिए पात्र माने गए हैं। अब तक लगभग 85 हजार वोट बन चुके हैं और यह नामांकन से छह दिन पहले तक वोट बनाए जा सकेंगे। जाहिर है कि वोटरों की संख्या में अभी ओर इजाफा हो सकता है और 88 हजार तक वोटर पहुंच सकते हैं।

उपचुनाव का शेड्यूल जारी​​​​​​​​​​​​​​ : नगर निगम शिमला के अलावा इलेक्शन कमीशन ने म्यूनिसिपल काउंसिल पालमपुर के वार्ड नंबर 2, मंडी नेरचौक म्यूनिसिपल काउंसिल के वार्ड नंबर 9, नगर पंचायत ज्वाली कांगड़ा के वार्ड नंबर 6, और राजगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के उपचुनाव का भी कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन निकायों में भी आचार संहिता लागू हो गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने पर दे रही विशेष बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए दूसरे दिन के दूसरे एवं अंतिम सत्र में शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों को मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे डंगे – उपायुक्त

आपदा से घरों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने लिया अहम फैसला ऊना, 11 जुलाई – हाल ही में प्रदेश भर में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न इलाकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचली युवाओं को विदेशों में भी नौकरी दिलाएगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कांस्टेबल के 1226 पद भरने की प्रक्रिया में तेजी लाएं एएम नाथ। शिमला हिमाचली युवाओं के लिए विदेशों में नौकरी के अवसर तलाशने के निर्देश दिए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चालक को महंगी पड़ी मनमानी : सीएम के काफिले को पास न देने पर हरियाणा रोडवेज की बस का चालान

शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी गाड़ी , कंडाघाट के चायल चौक पर पुलिस ने बस को रुकवाकर की कार्रवाई एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफिले को पास...
Translate »
error: Content is protected !!