संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत : देर रात कर रहा था किसी लड़की से बात

by
गढ़शंकर, 16 अप्रैल  : माहिलपुर के दोहलरों गांव में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक युवक  बीती रात किसे लड़की से फोन पर काफी समय तक ऊंची आवाज से बात कर रहा था। माहिलपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक युवक की नानी निरमल कौर पत्नी चन्न सिंह निवासी कालेवाल ललिया थाना गढ़शंकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह अपने दोहते दलजीत सिंह को अपने गांव लाई हुई थी और आज सुबह मेरी लड़की का फोन आया और उसने कहा कि उसका बेटा युवराज अपने कमरे का दरवाजा नही खोल रहा और न ही फोन उठा रहा है। उन्होंने बताया कि वह दलजीत सिंह को साथ लेकर दोहलरों पहुंची तो उन्होंने भी युवराज को दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन अंदर से कोई जवाब नही दिया। उसने कहा कि इस दौरान दलजीत सिंह ने धक्का मार कर दरवाजा खोला तो देखा की युवराज बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। निरमल कौर ने बताया कि उन्हें बताया गया कि युवराज रात को किसी लड़की के साथ काफी देर तक ऊंची आवाज से बात कर रहा था और जब वह युवराज को देख रहे थे तो किसी लड़की का फोन आया था और उसने युवराज से बात कराने के लिए हमे कहा। घटना की सूचना मिलते ही माहिलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर शवगृह में रखवा दिया वही मामले की जांच कर रहे एएसआई सतनाम सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है और आरोपी पाए जाने पर कड़ी कारवाई की जाएग।
मृतक की फ़ाइल फोटो व पत्रकारों से बात करते हुए मिरतक की नानी व दादी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बादल फटने से हिमाचल प्रदेश में दो और उत्तराखंड में भारी बारिश से दस लोगों की मौत, कई लापता

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के टिकेन इलाके से बचाव दल ने गुरुवार को कम से कम दो शव बरामद किए, जबकि पहाड़ी राज्य के शिमला के रामपुर, मंडी के पधार और...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गत दिवस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी होशियारपुर में विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक करवाया । उन्होंने कहा कि उन्होंने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब व हरियाणा पुलिस को हाईकोर्ट की फटकार, ड्रग केसों की त्रुटिपूर्ण जांच के लिये : एनडीपीएस मामलों की जांच में हिमाचल प्रदेश पुलिस कहीं बेहतर

चंडीगढ़ : ड्रग  मामलों में त्रुटिपूर्ण जांच के लिए हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा पुलिस को फटकार लगायी है। हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों राज्यों में नशीली दवाओं के मामलों की जांच बेहद त्रुटिपूर्ण...
article-image
Uncategorized , पंजाब

पंजाब उपचुनाव को लेकर आप ने बनाई ये खास रणनीति : काम के नाम पर वोट मांगेंगे – संदीप पाठक

अरुण दीवान। चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा उप चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी  ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। आप के राष्ट्रीय महासचिव...
Translate »
error: Content is protected !!