सतवंत अटवाल और मानसी सहाय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी : सरकार ने दी मंजूरी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कैडर की आईएएस और श्रमायुक्त मानसी सहाय ठाकुर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगी। केंद्र सरकार ने मानसी सहाय ठाकुर को शहरी विकास मंत्रालय में नियुक्ति दे दी है। इसके अलावा विशेष सचिव अरिंदम चौधरी को सरकार की एनओसी का इंतजार है। अरिंदम ने भी केंद्र सरकार में सेवाएं देने के लिए राज्य सरकार के पास आवेदन किया हुआ है। केंद्रीय प्रतिनियुक्तियों पर प्रदेश से जाने वाले अधिकारियों का क्रम लगातार जारी है। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी प्रियतु मंडल को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान (एसपीएम-निवास) कोलकाता के निदेशक और संस्थान (जेएस स्तर) प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।

आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग और अमनदीप गर्ग भी कुछ माह पूर्व ही दिल्ली चले गए हैं। आशुतोष गर्ग भी नई दिल्ली चले गए हैं। 1999 बैच के आईएएस अधिकारी अमनदीप गर्ग को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस मनीष गर्ग को चुनाव आयोग और आशुतोष गर्ग को प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्ति दी गई है। आईएएस अधिकारियों में के संजय मूर्ति, अनुराधा ठाकुर, भरत खेड़ा, डॉ. रजनीश, सुभाशीष पंडा, पुष्पेंद्र राजपूत, आर सेलवम, रितेश चौहान, ललित जैन, ऋगवेद ठाकुर, देवश्वेता बनिक और पंकज राय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। मीरा मोहंती भी इन दिनों दिल्ली में सेवारत हैं।

वहीं, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एडीजीपी होमगार्ड सतवंत अटवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें एनओसी जारी कर दिया है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उनकी तैनाती के आदेश जारी होने बाकी हैं। अटवाल ने करीब 20 दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए हिमाचल सरकार के पास आवेदन किया था। वह हिमाचल में कई अहम पदों पर रही हैं। विजिलेंस में एडीजीपी के बाद उन्हें हाल ही में अतिरिक्त महानिदेशक-सह-कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं में नियुक्त दी गई है।

वर्तमान में प्रदेश में आईपीएस के 94 पद सृजित हैं। इनमें 6 आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। एडीजीपी सतवंत ने लंबे समय तक विजिलेंस में सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही इनके पास एडीजीपी सीआईडी का भी अतिरिक्त कार्यभार रहा है। पुलिस विभाग के मुखिया रहे संजय कुंडू के अवकाश पर जाने के दौरान उनके पास महानिदेशक का भी कार्यभार रहा है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जता रही थीं। इसे लेकर वह आलाधिकारियों से भी मुलाकात कर चुकी हैं। अटवाल पुलिस विभाग में तेजतर्रार अफसरों में से एक हैं।

रोहन को भी मिली अनुमति ”  एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक और मानसी सहाय ठाकुर के पति रोहन चंद ठाकुर को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए प्रदेश सरकार से एनओसी मिल गई है हालांकि इन्हें केंद्र की ओर से महकमा सौंपने की अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने निर्माणाधीन बहु उद्देशीय अस्पताल में हेली एंबुलेंस के सम्बन्ध में दिए निर्देश

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन के कथेड़ में अत्याधुनिक बहुविशेषज्ञ अस्पताल में एयर एम्बुलेंस के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सनी देओल का धमाकेदार ‘जाट’ अवतार वायरल

इंडियन, बॉर्डर, जीत जैसी कई फिल्मों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता और राजनेता सनी देओल ने 19 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के जश्न में डूबे सनी हैदराबाद में शूटिंग में व्यस्त हैं।  अभिनेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों ने जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था

एएम नाथ। हमीरपुर 09 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने मंगलवार शाम को क्षेत्र के विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का DC जतिन लाल ने किया अनावरण : बच्चों के साथ हुए रू-ब-रू, समाज व देशहित में कार्य करने हेतू किया प्रेरित

जतिन लाल ने नव निर्मित केवी भवन का भी किया निरीक्षण ऊना, 14 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का...
Translate »
error: Content is protected !!