सत्ती ने इंदिरा स्टेडियम में स्वीमिंग पूल का पुनः किया शुभारंभ

by
ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज इंदिरा स्टेडियम ऊना में स्थित स्वीमिंग पूल का पुनः शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते ऊना में तैराकी प्रतियोगिताएं बंद हो गई थी, जिसे पुनः तैराकी करने व सीखने वाले खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऊना को खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जल्द ही यहां पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलग्रां में 1.37 करोड़ से खेल स्टेडियम तथा बहडाला में 1.42 करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से देहलां में खेल स्टेडियम का निर्माण किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी गहलोत ने दिया इस्तीफा इस्तीफा : शीशमहल’ और यमुना का किया जिक्र, कहा- और कोई नहीं बचा था विकल्प

दिल्ली की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है. आम आदमी पार्टी की  सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने आप से रिजाइन करते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विधानसभा का शीत सत्र : प्रश्नकाल और शून्यकाल पहले दिन नहीं हो पाया

विधानसभा सत्र के पहले दिन नहीं हुआ प्रश्नकाल और शून्यकाल विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सका। नियम 67 के तहत लाए गए काम रोको प्रस्ताव के चलते सारा काम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएड कालेज समूरकलां का दल बना विजेता, एक दिवसीय जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता सम्पन

ऊना 10 फरवरी, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना एमसी पार्किंग के समीप भाषा विभाग द्वारा जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार ने उठाई पांगी की आवाज :संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में

विधायक डॉ. जनक राज ने सांसद सिकंदर का जताया आभार चम्बा, 6 दिसंबर :  दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का छह दिसंबर को तीसरा दिन है। आज राज्यसभा में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति...
Translate »
error: Content is protected !!