सत्य की जीत हुई है : कुलदीप सिंह पठानिया

by

पठानिया ने कहा मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्यवाही पूरी तरह से हुई बेनकाब

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्यवाही पूरी तरह से बेनकाब हो गई है।
माननीय अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी के खिलाफ ED की कार्यवाही को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया है। पठानिया ने कहा कि अदालत ने फैसला दिया है कि ED का मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है, उसके पास कोई FIR नहीं है जिसके बिना कोई मामला ही नहीं बनता।
मोदी सरकार द्वारा पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल के ख़िलाफ़, राजनैतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से की जा रही यह कार्रवाई आज पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई है।
मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं, अपराध की कोई आय नहीं और संपत्ति का कोई हस्तांतरण नहीं यह सभी निराधार आरोप जो निम्नस्तरीय राजनीति, द्वेष की भावना और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित हैं। आज सब धराशायी हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और हमारा नेतृत्व सत्य के लिए और हर भारतीय के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉक आउट …अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पूर्व सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बजट में बताने को जब कोई उपलब्धि नहीं तो इसी तरह की तथ्यहीन बातें करनी पड़ रही एएम नाथ। शिमला : बजट अनुमानों पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी के...
हिमाचल प्रदेश

पोक्सो मामले में सुनवाई टली, पीड़िता ने मांगा समय

चुराह विधायक डा. हंसराज अदालत में हुए पेश, अगली सुनवाई 20 मई को बयान दर्ज न होने से आगे की कार्यवाही प्रभावित एएम नाथ। चंबा :चुराह के विधायक डा. हंसराज से जुड़े पोक्सो मामले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7.50 करोड़ में खरीदी जमीन : घंटे भर में हुई म्यूटेशन – फिर 58 करोड़ में DLF को बेचा…. रॉबर्ड वाड्रा से ED कर रही पूछताछ

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय करोड़ों की लैंड डील और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ की है. यह मामला रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधवा, निराश्रित, परित्यक्त, विकलांग महिलाओं के बच्चों को मिलेगी मदद – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर खर्च होंगे 53 करोड़ : संजय रत्न

  विधायक ने सुखाश्रय परिसर लुथान में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ज्वालामुखी – विधायक संजय रतन ने कहा कि सरकार ने विधवा, निराश्रित, परित्यक्त और विकलांग महिलाओं के बच्चों की शिक्षा और...
Translate »
error: Content is protected !!