सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना करें सुनिश्चित – DC मनमोहन शर्मा

by

सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला के सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा आज यहां आयुष्मान भवः, दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा तथा अंतरराष्ट्रीय कृमि दिवस के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) भविष्य में प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस कार्ड के बनने से चिकित्सक के पास पुरानी पर्ची लाने की आवश्यकता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आभा कार्ड में रोगी पंजीकरण के उपरांत अपनी कई वर्षों पुराने उपचार की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से शीघ्र आभा कार्ड बनाने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि 29 नवम्बर, 2023 को ज़िला सोलन की सभी पाठशालाओं में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में शिक्षा व स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग को इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक मिले। उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से इस अभियान से वंचित बच्चों को 05 दिसम्बर, 2023 को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन 02 से 05 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को विटामिन-ए के सिरप की खुराक भी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि 20 नवम्बर से 04 दिसम्बर, 2023 तक दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दस्त एवं निमोनिया रोग से निपटने के प्रति जागरूक करेंगी। पखवाड़े के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर ओ.आर.एस के पैकेट वितरित करेंगी तथा लोगों को सही ढंग से हाथ धोने के बारे में जानकारी प्रदान करंेगी।
बैठक में विकसित भारत अभियान के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन राज हंस, बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार बच्चे हिमाचल प्रदेश में लापता – चंडीगढ़ और पंचकूला के : स्कूल ट्रिप पर गए थे कसौल, साथी ने ब्लैकमेल किया तो चारों हुए गायब

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ और पंचकूला के चार बच्चे हिमाचल प्रदेश में लापता हो गए हैं। चारों बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। इनमें से 2 बच्चे मौलीजागरां, एक ढकोली और एक बच्चा पंचकूला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारी महासंघ के विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूवर्क चर्चा की गई। इस दौरान महासंघ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट के लिए कई दावेदार : मुख्यमंत्री के पास कर रहे लॉबिंग : एचएएस अधिकारी संजीव ठाकुर का नाम भी चर्चा में

एएम नाथ । हमीरपुर : हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा की ओर से पूर्व विधायक आशीष शर्मा का नाम तय माना जा रहा है , जबकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चबूतरा, रंगड़ और सपाहल में ‘मासिक धर्म शर्म का नहीं, गर्व का विषय पर आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम’ : किशोरियों को 50 हजार के सेनेटरी पैड देगी ग्राम पंचायत रंगड़

सुजानपुर 28 दिसंबर। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों एवं महिलाओं को जागरुक करने के लिए महिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!