सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर खुले मन से करें आर्थिक सहयोग : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस मौके पर सैनिक कल्याण विभाग ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा के अलावा उपायुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी झंडा लगाया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि झण्डा दिवस सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का आदर्श अवसर प्रदान करता है।

उपायुक्त ने कहा कि जबकि सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाता है परंतु उस दिन रविवार होने के कारण सैनिक कल्याण विभाग चम्बा ने आज से कार्य करना आरम्भ कर दिया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम उदारतापूर्वक दान देकर सशस्त्र सेना के प्रति अपना स्नेह व कृतज्ञता प्रकट कर सकते हैं। एकत्रित धन राशि प्रदेश सरकार के सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से युद्ध वीरांगनाओं, सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण पर व्यय की जाती है। उन्होंने समस्त जिला वासियों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर बढ़-चढकर दान करने का आग्रह किया।


उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने भी कुछ धनराशि दान कर स्नेह व कृतज्ञता का सन्देश दिया।
गौरतलब है कि सशस्त्र सेना के सम्मान में प्रति वर्ष सात दिसम्बर को झण्डा दिवस मनाया जाता है और इस दिन लोगों को एक विशेष झण्डा देकर सैनिकों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए धन एकत्रित किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नीतिका जम्वाल व सुरेंद्र सिंह चाडक के नेतृत्व में विकास को मिलेगी नई गति : कुलदीप सिंह पठानिया

चुवाड़ी नगर पंचायत की नई टीम को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की शुभकामनाएं एएम नाथ। चुवाड़ी : नगर पंचायत चुवाड़ी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।...
हिमाचल प्रदेश

एआरओ पालमपुर द्वारा पंजीकरण प्रकिया की जानकारी के लिए ऑनलाइन सत्र आयोजित

एएम नाथ। चंबा : सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी , महाविद्यालय तीसा तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा के विद्यार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 करोड़ की लागत से बनने वाले रिहायशी भवनों का किया शिलान्यास : टांडा मेडिकल कालेज बनेगा उत्कृष्ट संस्थान: आरएस बाली

नगरोटा, 08 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा को उत्कृष्ट मेडिकल कालेज के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि रोगियों को उपचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीन, टी-शर्ट या अन्य गैर फॉर्मल कपड़े पहनने सचिवालय समेत सरकारी दफ्तरों में रोक : अधिकारी और कर्मचारी पहन कर आए तो होगी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय समेत सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी अगर जीन, टी-शर्ट या अन्य गैर फॉर्मल कपड़े पहनकर आए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस सबंध में प्रधान सचिव सामान्य...
Translate »
error: Content is protected !!