हरलालपुर में हड्डां रोड़ी के पास भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

by
फतेहगढ़ साहिब, 27 नवंबर :  फतेहगढ़ साहिब के गांव हरलालपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव की हड्डां रोड़ी के पास आवारा कुत्तों के पास एक शिशु का भ्रूण दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए *थाना फतेहगढ़ साहिब के एसएचओ इंदरजीत सिंह** ने बताया कि गांव हरलालपुर के सरपंच के पति रंजीत सिंह ने सूचना दी कि हड्डां रोड़ी के पास एक बच्चे का भ्रूण पड़ा हुआ है और उसके आसपास आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, इसलिए तत्काल पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता है। सबइंस्पेक्टर कुलविंदर सिंहकी अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जांच करने पर पता चला कि भ्रूण लगभग सात महीने का था। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में सुरक्षित रखवा दिया है।
एसएचओ इंदरजीत सिंह के अनुसार, इस घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैलाश मानसरोवर यात्रा शिपकी-ला से शुरू करने का मामला केंद्र सरकार से उठाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला के शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का किया शुभारंभ  किन्नौर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारम्भ...
article-image
पंजाब

कैट परीक्षा के टॉपर आर्यन कपूर का पूर्व विधायक गोल्डी ने सम्मान किया

गढ़शंकर  : कैट परीक्षा 2020  में 1.90 लाख परीक्षार्थियों में 100 में से 100 अंक लेकर देश भर के पंजाब के अकेले टॉप 10 में आने वाले गढ़शंकर के विद्यार्थी आर्यन कपूर पुत्र राकेश...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ मेडिकल अधिकारियों के साथ डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने की विशेष बैठक

गढ़शंकर, 1 जून : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ मेडिकल अधिकारियों के...
article-image
पंजाब

दो लड़कियों से कार सवार युवक ने की छेड़छाड़ : युवक ने जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश भी की

जालंधर : मॉडल टाउन से सटे श्री गुरु रविदास चौक के पास दो लड़कियों से कार सवार युवक ने छेड़छाड़ की तो लड़कियों ने मौके पर युवक को रोक लिया और लोगों को इकट्ठा...
Translate »
error: Content is protected !!