हर्ष महाजन के चम्बा पहुंचते ही सियासी हलचल तेज

by

हटनाला वार्ड के पार्षद विजय कुमार ईशु ने थामा भाजपा का दामन

एएम नाथ। चंबा ; जिला चंबा में नगर परिषद की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया, जब हटनाला वार्ड के पार्षद विजय कुमार ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा नेता हर्ष महाजन के चंबा पहुंचने के बीच हुए इस घटनाक्रम को स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। विजय कुमार के भाजपा में शामिल होने से नगर परिषद में दोनों प्रमुख दलों की ताकत बराबर हो गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल ने विजय कुमार के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की है। उनके अनुसार, हटनाला वार्ड के पार्षद ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस राजनीतिक बदलाव के बाद नगर परिषद में कांग्रेस और भाजपा के पांच-पांच पार्षद हो गए हैं।
——————–
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से नाराजगी बनी दल बदलने की वजह

विजय कुमार ने कांग्रेस छोड़ने के पीछे नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें नगर परिषद में दरकिनार किया जा रहा था। वहीं, सदर विधायक की ओर से उन्हें हमेशा सहयोग मिलने की बात भी उन्होंने कही। विजय कुमार के मुताबिक, नगर परिषद के भीतर बने हालात से आहत होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।
———————-
नगर परिषद में अब बराबरी का मुकाबला

विजय कुमार के पाला बदलने से नगर परिषद में कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों की संख्या पांच-पांच हो गई है। ऐसे में स्थानीय निकाय की राजनीति में आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बदलाव का नगर परिषद के कामकाज और भविष्य के राजनीतिक समीकरणों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल, विजय कुमार के भाजपा में शामिल होने से चंबा की नगर परिषद की सियासत में हलचल बढ़ गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना में फीस न जमा करना व्यवस्था परिवर्तन का एक और शर्मनाक चेहरा : जयराम ठाकुर

सुखाश्रय में पब्लिसिटी में करोड़ों खर्च लेकिन सुविधा के नाम पर जीरो,  सीएम की फ्लैगशिप स्कीम का हाल, लाभार्थी और संस्थान बेहाल मनाली हत्याकांड में सामने आया सरकार और प्रशासन का संवेदनहीन चेहरा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा चुने गए हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

ऊना: हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के जनरल हाउस का आयोजन जिला मुख्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश के लगभग 10 जिलो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें सभी जिलों के आए डेलिगेट्स ने सर्वसमिति से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने मंडी पहुंचा अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल, धर्मपुर क्षेत्र में लिया जायजा

मंडी, 19 जुलाई :  बरसात के मौसम में भारी बारिश व भूस्खलन इत्यादि के कारण मंडी जिला में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आज अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल आज मंडी पहुंचा। सात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड में पहले दिन दाखिल हुए 6 नामांकन पत्र

जोगिंदर नगर, 07 मई। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के पहले दिन आज जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 6 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र...
Translate »
error: Content is protected !!