हिमाचल सरकार ने 14 आईएफएस किए इधर से उधर : चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (सीसीएफ ) बिलासपुर अनिल शर्मा को ट्रांसफर कर शिमला भेजा, और कृष्ण कुमार डायरेक्टर वन निगम लगाया

by

एएम नाथ। हिमाचल सरकार ने बुधवार देर रात 14 आईएफएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसे लेकर प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. अमनदीप गर्ग ने आदेश जारी कर दिए हैं। चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (सीसीएफ ) बिलासपुर अनिल शर्मा को ट्रांसफर कर शिमला भेजा गया है। इन्हें एडमिन-एचआरडी (सीसीएफ) लगाया है।
इसके इलावा साल 2003 बैच की आईएफएस एवं सीसीएफ मीरा शर्मा को शशमी कुल्लू से कार्यकारी निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड शिमला लगाया है। सीएफ कुल्लू बसू कौशल को सीएफ सोलन, डीसीएफ कृष्ण कुमार को डायरेक्टर (साउथ) हिमाचल प्रदेश स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन शिमला, डीएसएफ (फाइनेंस एंड प्लांनिग) शिमला प्रीति भंडारी को सीएफ (वाइल्ड लाइफ) शिमला ट्रांसफर किया है।

इसी तरह डीसीएफ (CAT प्लान एंड CAMPA) शिमला संदीप शर्मा को सीएफ (टी ) कुल्लू, डायरेक्टर (साउथ) हिमाचल प्रदेश स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन शिमला रमन शर्मा को डीएसएफ (CAT प्लान एंड CAMPA), डीएसएफ शमशी कुल्लू नरेंद्र प्रकाश भरोट को डीएसएफ पालमपुर, डीएसएफ रामपुर विकल्प यादव को डीएसएफ (टी ) नालागढ़, डीसीएफ (टी ) रोहड़ू शाहनवाज एबी को डीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) शिमला, बिलासपुर से शिमला के लिए अंडर ट्रांसफर चल रही डीसीएफ शिमला अवनी भूषण राय को डीसीएफ (टी ) नाहन लगाया है।  इसके इलावा डीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) एन रवि शंकर शिमला को डीएसएफ रोहड़ू, डीएफओ धर्मशाला (फ्लाइंग स्क्वॉयड) संजीव शर्मा को डीसीएफ (टी ) शिमला तथा डीसीएफ चौपाल अंकित कुमार सिंह को डीसीएफ हमीरपुर लगाया गया है। वर्तमान में हमीरपुर में तैनात डीसीएफ राकेश के अलग से ऑर्डर जारी किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरिये के बढ़ते दामों ने बढ़ाई मकान बनाने वालों की चिंता : एक सप्ताह में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े भाव

 कुछ जगह 700 से 800 रुपये तक की तेजी, निर्माण लागत बढ़ने से सीमित बजट वाले परिवार परेशान एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर/सोलन। भवन निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों ने मकान बनवा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड़ रुपये से बनेगा छात्रावास : आरएस बाली

टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का शुभारम्भ होना बड़ी उपलब्धि : आरएस बाली एएम नाथ। कांगड़ा : विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली का टांडा मेडिकल कालेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू होने का सपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कर रही प्रवक्ताओं की तलाश : नेशनल टैलेंट हंट” शुरू, इच्छुक कांग्रेसी 5 जनवरी तक करे online आवेदन : भवानी पठानिया

एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के चयन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों की ID चेक की और गोली मार दी, 23 की मौत : बलोचिस्तान में हमलावरों ने बस रुकवाई, सभी मृतक पाकिस्तान के पंजाब के थे रहने वाले

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 23 यात्रियों की हत्या कर दी गई है. घटना बलोचिस्तान के मुसाखेल जिले की है. बंदूकधारियों ने पहले लोगों को बसों और गाड़ियों से उतारा फिर उनकी पहचान की और...
Translate »
error: Content is protected !!