एटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में पंजाब के 18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक दबाव की आशंका

by

एएम नाथ। पावंटा साहिब :  एटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में पढ़ रहे एक 18 वर्षीय छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महतप्रीत सिंह, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। वह हाल ही में गुरमत शिक्षा ग्रहण करने के लिए बडू साहिब आया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छात्र ने यह खौफनाक कदम सोमवार रात को उठाया। जैसे ही सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक लगी, उन्होंने तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी। छात्र को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महतप्रीत सिंह मानसिक दबाव में था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किन कारणों से मानसिक तनाव झेल रहा था।
विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उसकी देखरेख का ज़िम्मा उसके बड़े भाई और अन्य परिजनों के पास था, जो घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए।
डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम सराहां नागरिक अस्पताल में करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा में दिया धरना – नौकरियों के नाम पर युवाओं को ठग रही है सरकार, वापस ले गेस्ट टीचर पॉलिसी : जयराम ठाकुर

स्कूलों को बंद करने के लिए सरकार कर रही है साजिश,  अगर ईडी द्वारा गिरफ्तार खनन व्यवसायी आदमी से संबंध नहीं तो अपनी गाड़ी में क्यों घुमाते हैं सीएम एएम नाथ। धर्मशाला : भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेल स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किये पुरस्कृत : पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर 4 करोड़ 43 लाख की राशि होगी व्यय —कुलदीप सिंह पठानिया

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक कार्यक्रम एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) 8,फरवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि ग्राम पंचायात मेल और इसके आस- पास के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने शहरी निकायों में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण|

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा व पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने जिला ऊना में शहरी निकायों के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 1, टाहलीवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसएस का थानाकलां में सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

ऊना, 9 दिसंबर: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आज सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिविर...
Translate »
error: Content is protected !!