कांग्रेस के इक्का दुक्का और भाजपा के 21 बागी मैदान में : नामांकन वापसी के दिन कांग्रेस ने सत्ता का सेमीफाइनल जीता

by

शिमला : हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के इक्का दुक्का और भाजपा के 21 बागी मैदान में हैं। नामांकन वापसी के दिन कांग्रेस ने सत्ता का सेमीफाइनल जीत लिया है।भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। चुनाव में हार को देखते हुए भाजपा नेता फर्जी चुनावी ट्रिक्स का खेल खेलने लगे हैं। छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह हमारी धरोहर हैं। हम उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करते रहेंगे। वे आधुनिक हिमाचल के निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। वीरभद्र सिंह कांग्रेस के एक सर्वमान्य नेता थे। अगर वे जीवित होते तो निसंदेह मुख्यमंत्री का चेहरा होते। इस बार कांग्रेस प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में शुक्ला ने अफसरों को चेताते हुए कहा कि भाजपा के एजेंट बनकर काम मत करो। आपका काम निष्पक्ष चुनाव करवाना है। पक्षपात करने वाले अफसरों के खिलाफ सत्ता में आते ही कांग्रेस कार्रवाई करेगी। उन्होंने दावा किया है कि हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में आएगी। कांग्रेस ने प्रदेश के कर्मचारियों को गारंटी दी है कि सरकार बनने पर होने वाले पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन को लागू करेगी। भाजपा अब इस मामले पर कर्मचारियों को गुमराह करने की कोशिश में लगी है। भाजपा को अब यह समझ आने लगा है कि पुरानी पेंशन का मुद्दा कितना जरूरी है। भाजपा ने पुरानी पेंशन को लागू नहीं करना है। यदि भाजपा की नीयत साफ होती तो कैबिनेट में फैसला लेकर इसे लागू करती।
उन्हीनों ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छह नवंबर के बाद प्रचार के लिए आएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जेडीयू नेता केसी त्यागी भी आएंगे। पूरा विपक्ष एक होकर हिमाचल में चुनाव प्रचार करेगा। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। हमने प्रचार के लिए समय मांगा है। हिमाचल में चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी के हाथ में है। उन्हीनों ने कहा कि प्रदेश में जिन नेताओं को कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं बनाया गया वो अब टिकटों की खरीद फरोख्त का आरोप लगा रहे हैं। हर राज्य में चुनावों के दौरान इस तरह की बातें होती हैं। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में सभी कांग्रेस एकजुट हैं। जल्द ही सभी चुनाव प्रचार में एक साथ दिखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी ने किया राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

एएम नाथ। हमीरपुर 27 जुलाई। लड़कों और लड़कियों की राज्य स्तरीय सब जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17) बैडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार शाम को यहां अणु के साई स्पोर्ट्स सेंटर में संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पर तंज कसा : विपक्ष के वॉकआउट पर बोले सीएम सुक्खू ,जब कोई पार्टी घोटाले करती है तो हल्ला होता है

एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज स्टोन क्रशर के मुद्दे पर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले...
हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 34 % पोस्ट वैलेट संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को वापिस मिले : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गड़बड़ी के आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्विस वोटर और चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट वापस नहीं आने का मामला तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के दबाव में प्रशासन पर गड़बड़ी करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में तकरार : दिल्ली गुजरात में डील के करीब

नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में समझौते की कोशिशों में जुटे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अब डील के करीब हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!