कितना फुटबाल टूर्नामैंट पर मोरांवाली की टीम का कब्जा

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कितना में समूह नगर निवासियों व एन.आर.आई भाइयों के सहयोग से बाबा खडक़ सिंह फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी द्वारा आयोजित बाबा खड़क़ सिंह बाबा जवाहर सिंह झंडे जी 5 दिवसीय फुटबाल टूर्नामैंट पर शानदार जीत दर्ज करते गांव मोरांवाली की टीम ने कब्जा किया। फाईनल मुकाबले में गांव मोरांवाली ने गांव समुंदड़ा की टीम को 4 गोलों के अंतर से हराया। पुरस्कार वितरण गांव गणमान्यों व प्रबंधकों ने किया। विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 18 हजार रुपए तथा सुंदर ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। इस मौके सहयोगी व गणमान्यों व्यक्तियों का विशेष सम्मान किया गया। टूर्नामैंट दौरान पूर्व सरपंच रूप चंद, सुरिंदर सिंह खालसा, कमलजीत सिंह कितना, जगतार सिंह कितना, नरिंदर सिंह ठेेकेदार, नवदीप शर्मा, मनी अभोल, परमिंदर बंसल, सुरिंदर कपूर, दीपा पंडित, सुखवीर सिंह, राज कुमार पंच, सरबजीत सब्बा, मनोज, दविंदर रयात, भुपिंदर सिंह राणा संमति सदस्य, कुलदीप लाडी, हरकमल सिंह, राजन सहित कमेटी पदाधिकारियों में दीपक अभोल, निखिल, परमोद जस्सल, सोम नाथ, जोशी अभोल व बड़ी संख्या में दर्शक हाजिर थे। स्पोर्टस क्लब द्वारा समूह प्रवासी भारतीयों तथा गांववासियों का धन्यवाद किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस कमिश्नर ने हाईकोर्ट से मांगी माफी, विश्वास दिलाया, भविष्य में ऐसी चूक नहीं होगी : हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक के बावजूद याचिकाकर्ता को किया था गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी। याची ने हाईकोर्ट में अपील की और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट पर रोक लगाते हुए...
article-image
पंजाब

25 वर्षीय युवती से कथित दुष्कर्म के मामले में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का 81 वर्षीय भाई गिरफ्तार

इलाज के बहाने युवती से दुष्कर्म का है आरोप एएम नाथ। सोलन :  प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का 81 वर्षीय भाई रामकुमार बिंदल को सोलन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामकुमार...
Translate »
error: Content is protected !!