किरत कानूनों को खत्म करने के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के दिए गए आहवान के तहत विभिन्न संगठनों द्वारा काला दिवस मनाया

by

गढ़शंकर, 1 अप्रैल : ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, कर्मचारी और पेंशनर्स यूनियनों द्वारा चार लेबर कोड, बिजली बिल 2025, जीरामजी कानून और निजीकरण के विरोध में गांधी पार्क गढ़शंकर में काला दिवस मनाकर इसके खिलाफ शहर में रोष प्रदर्शन किया गया। इस रोष प्रदर्शन से पहले स्थानीय बंगा चौक के गांधी पार्क में एक रैली की गई, जिसमें विभिन्न संगठनों के नेताओं मुक़ेश कुमार, गुरनेक भज्जल, दर्शन मट्टू, हरमेश ढेसी, शाम सुंदर, सुखदेव डांसीवाल, संदीप सिंह गिल, कुलविंदर संघा, बलवंत राम, बलवीर खानपुरी, परमजीत सिंह चौहड़ा, गोपी चंद और बीबी सुभाष मट्टू ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कॉर्पोरेट घरानों और देशी-विदेशी पूंजीपतियों को खुश करने के लिए मजदूरों से यूनियन बनाने और संघर्ष करने जैसे बुनियादी अधिकार छीनने के लिए केंद्र सरकार मजदूर पक्षीय 29 लेबर कानूनों को खत्म करके 4 लेबर कोड लागू कर रही है।
उन्होंने कहा कि इन कोडों के लागू होने से मजदूरों के पास अपने अधिकारों को सुरक्षित करने और प्राप्त करने के लिए यूनियन बनाने और संघर्ष करने का लोकतांत्रिक अधिकार खत्म हो जाएगा। काम का मेहनताना बढ़ाने की बजाय काम के घंटे 8 से 12 घंटे की दिहाड़ी हो जाएगी। उक्त नेताओं ने जी रामजी कानून की जगह मनरेगा लागू करने, कच्चे और स्कीम वर्करों को पक्का करने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, बिजली बिल 2025 रद्द करने और निजीकरण बंद करने की मांग की। इस मौके पर परदीप सिंह, सतपाल कलेर, जर्नैल सिंह, जगदीप कुमार, विनय कुमार, मनजीत सिंह बंगा, समुंदर सिंह, गुरमेल सिंह, रुपिंदर सिंह, निरंजन ज्योत चांदपुरी, दविंदर सिंह, प्रेम सिंह राणा, सतनाम सिंह ढिल्लों, कश्मीर सिंह भज्जल, किशन बीरमपुर, अवतार सिंह, गुरमेल कलसी, संतोष कुमार, मनजीत कुमार, जगदीश पखोवाल, रमन कुमार, गुरनाम सिंह हाजीपुर, शिंगारा राम भज्जल, मोहन सिंह, पिंकी रानी, खुशविंदर कौर ने भी संबोधित किया।
फोटो : शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए बिभिन्न संगठनों के पदाधिकारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार के रैकेट का मनाली में पुलिस ने किया भंडाफोड़ :पुलिस ने 2 युवकों को किया काबू , 4 युवतियों को किया रेस्क्यू

एएम नाथ। मनाली :  मनाली में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके चंगुल से चार युवतियों को भी बचाया, जिनसे जबरन यह अनैतिक कार्य...
article-image
पंजाब

7 ड्रग तस्कर गिरफ्तार : बीएसएफ ने 5.47 किलोग्राम शुद्ध ग्रेड हेरोइन, ₹1.7 लाख ड्रग मनी, 40 कारतूस और जब्त

फाजिल्का :  बीएसएफ और फाजिल्का पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया था। इसी के तहत बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन...
article-image
पंजाब

गांव चंदपुर बेला में आयोजित 21वें कबड्डी कप में सांसद मनीष तिवारी ने की शिरकत; खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया; गांव के विकास हेतु 3 लाख रुपये की ग्रांट का ऐलान

श्री आनंदपुर साहिब, 21 नवंबर: खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाते हैं व हमारे शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व...
article-image
पंजाब

जेएनवीएसटी 2026-27 की परीक्षा में सभी योग्य विद्यार्थी करवाएं पंजीकरण : जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन के लिए हुई बैठक

होशियारपुर, 12 जूनः जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) सत्र 2026-27 के सफल संचालन पर विचार-विमर्श और रणनीति बनाने के लिए आज जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अऱोड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!