गणतंत्र दिवस पर गोहर में आयोजित होगा रक्तदान शिविर – ADC निवेदिता नेगी

by
मंडी, 16 जनवरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह शिविर 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर सकता है।
रक्तदान शिविर में रक्त एकत्र करने के लिए ब्लड बैंक की ओर से चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम रक्तदान शिविर में तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि उपमंडलाधिकारी (ना) एवं अध्यक्ष उपमंडलीय रेड क्रॉस यूनिट गोहर ने गणतंत्र दिवस पर गोहर में रक्तदान शिविर लगाने का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध पर ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2025-26 का बजट में किसे क्या मिला – कितने लाख की इनकम हुई टैक्स मुक्त जानिए

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत तेलुगु कवि और नाटककार गुराजादा अप्पा राव के प्रसिद्ध कथन ‘कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 छात्र डूबे : कुल्लू में लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में डूबे दो छात्र, नहाने उतरे थे दोनों; की जा रही तलाश

एएम नाथ । कुल्लू : जिला कुल्लू के लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में दो आईटीआई छात्र डूब गए हैं। वीरवार दोपहर बाद दोनों छात्र यहां नहाने के लिए उतरे थे। दोनों छात्र अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएसीएस की बैठक आयोजित : जिला चंबा की 60 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य का हुआ अनुमोदन ,

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के प्रत्याशी के.एल. ठाकुर ने वीरवार को नामांकन पत्र भरा : नालागढ़ की जनता भाजपा के साथ, कांग्रेस न झूठ वायदे किए, पूरा नहीं किया – अनुराग ठाकुर

एएम नाथ।  नालागढ  : नालागढ उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के.एल. ठाकुर ने वीरवार को नामांकन पत्र भरा जिसके लिए रैली कर भाजपा ने हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर व पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!