जंदरोंग पंचायत में इस बार मतदान को लेकर लोगों में उत्साह

by

एएम नाथ। चंबा :    स्वीप टीम भट्टियात द्वारा मिशन 414 के तहत आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  इसी कड़ी में स्वीप टीम ने नोडल अधिकारी डॉ आकाशदीप शर्मा के नेतृत्व में जंदरोंग पंचायत का दौरा कर कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जंदरोंग पंचायत में पिछले लोकसभा चुनाव में मात्र 59 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार चुनाव आयोग की पहल पर ऐसे बूथ पर लोगों को  मतदान के लिए अधिक प्रेरित किया जा रहा है। जंदरोंग पंचायत में स्वीप टीम ने हस्ताक्षर अभियान व जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें गाँव के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लोगों से बात करते हुए नोडल अधिकारी आकाशदीप ने कहा कि मतदान मजबूत लोकतंत्र का आधार है। इसके अतिरिक्त स्वीप टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददरियाडा में छात्रों के साथ कई गतिविधियां की जिसमें निमंत्रण पत्र बनाना, पेंटिंग, नारा लेखन इत्यादि किया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। भट्टियात के एसडीएम पारस अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद दिया तथा अपने आसपास के लोगों को मतदान बारे जागरूक करने का संदेश दिया। गौरतलब है कि जंदरोंग पंचायत में भट्टियात का सबसे दुर्गम पोलिंग बूथ चक्की भी आता है जो लगभग 15 किलोमीटर पैदल है। यँहा पंहुचना  ही किसी चुनौती से काम नहीं है।  इस मौके पर स्कूल स्टाफ, बी एल ओ आशा देवी, आंगनवाड़ी वर्कर आरती व स्वीप टीम से बलवान सिंह, आकाशदीप उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट से झटका : यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार : एक अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

चंडीगढ़। पादरी बजिंदर सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया गया है। मोहाली कोर्ट ने 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में पादरी बजिंदर सिंह को दोषी ठहराया है।  इस मामले में एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सी.ऐ.जी. परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर सक्षम ने बढ़ाया होशियारपुर का मान

होशियारपुर का मान : खन्ना :  होशियारपुर 4 अप्रैल () भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय सी.ऐ.जी. परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले होशियारपुर के बेटे सक्षम वशिष्ठ को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की के बेडरूम में 15 साल का लड़का : रोमांस के बाद मौत

जोधपुर :   राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र से है।‌ ग्रामीण इलाके में केरु कस्बे का यह पूरा मामला है । फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढ़ते राजस्व व राजकोषीय घाटे से दबाव में हिमाचल की अर्थव्यवस्था : अर्थव्यवस्था को दबाव से निकालने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास करने की जरूरत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था दबाव में है। बढ़ते राजस्व व राजकोषीय घाटे के साथ-साथ पेंशन व उपदानों पर होने वाले खर्च पर बढ़ोतरी होने से अर्थव्यवस्था पर दबाव और बढ़ा...
Translate »
error: Content is protected !!