जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोहल द्वारा चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम का दौरा

by

होशियारपुर, 5 दिसंबर:
जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल ने आज चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम, राम कॉलोनी कैंप होशियारपुर का औचक दौरा किया। इस मौके पर सी. जे. एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी भी उनके साथ थीं। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बाल गृह में रह रहे बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और वहां की रसोई का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने किशोर गृह के अधीक्षक को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने प्लेस ऑफ सेफ्टी और स्पेशल होम के कैदियों से उनके मामलों के बारे में बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके अलावा उन्होंने संप्रेक्षण गृह के कैदियों के मामले जाने और ओल्ड एज होम के बुजुर्गों से भी बातचीत कर उनका हाल जाना।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिश्वत लेने के दोष में पटवारी गिरफ़्तार : विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में पटवारी गिरफ़्तार

होशियारपुर, 28 जून:पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के माहिलपुर सब-डिवीजऩ के पटवारी को जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। रणजीत सिंह निवासी गांव सकरूली...
article-image
पंजाब

पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर  शुक्का और कंवर अरोड़ा ने नेत्रदान करने के भरे फॉर्म

गढ़शंकर l पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर सिंह शुक्का व कंवर अरोड़ा ने इमिग्रेशन ऑफिस गढ़शंकर में नेत्रदान संस्था यूनिट गढ़शंकर को नेत्रदान करने का फॉर्म भरा ताकि मरणोपरांत बाद नेत्रदान किया जा सके।...
article-image
पंजाब

नौजवान अपने वोट के अधिकार का जरुर करें प्रयोगः ए.डी.सी राहुल चाबा

रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार के प्रति किया जागरुक होशियारपुर, 3 अप्रैलः जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में पूरे जिले में वोटरों...
article-image
पंजाब

ओल्ड स्केल, ओल्ड पेंशन और अलाउंस बहाली मोर्चा मुख्यमंत्री के जिले संगरूर में रैली के लिए गढ़शंकर से रवाना

जब तक टेट की शर्त रद्द नहीं होती, ओल्ड पेंशन, पंजाब स्केल, अलाउंस बहाल नहीं होते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा – मुकेश, सुखदेव गढ़शंकर 15 फरवरी : ओल्ड स्केल, ओल्ड पेंशन, अलाउंस बहाली...
Translate »
error: Content is protected !!