जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार होंगे मुख्य अतिथि

by

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रातः 11:00 बजे मुख्य अतिथि सर्वप्रथम ध्वजारोहण करेंगे, तत्पश्चात मार्च-पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन दिया जाएगा।
समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत चंबा ज़िला में 86 करोड़ 55 लाख व्यय : 53 हजार 616 पात्र लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही। राज्य सरकार के व्यवस्था परिवर्तन संकल्प के ज़िला चंबा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साउथवेल द वर्ल्ड स्कूल का वार्षिक समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों को पानी उबालकर इस्तेमाल करने के DC अनुपम कश्यप ने दिए निर्देश …मिड डे मील में ताजी खाद्य सामग्री का हो इस्तेमाल – उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आज उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा ,:  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपासवाल कि अध्यक्षता में चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में...
Translate »
error: Content is protected !!