तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनावों में कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में : उम्मीदवार 25 व 26 जून को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल का काम पूरा कर लिया गया निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने शिमला में कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के उपरान्त अब तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनावों में कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 25 व 26 जून को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि देहरा में अब कुल पांच, हमीरपुर में चार व नालागढ़ में छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में कमलेश इंडियन नेशनल कांग्रेस, होशियार सिंह भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी सुलेखा देवी, अरुण अंकेश स्याल तथा एडवोकेट संजय शर्मा चुनावी मैदान में हैैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से आशीष शर्मा भाजपा, डॉ. पुष्पिंदर वर्मा कांग्रेस तथा निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार व नंद लाल शर्मा चुनावी मैदान में हैैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरदीप सिंह बावा कांग्रेस, के.एल. ठाकुर भाजपा, किशोरी लाल शर्मा स्वाभिमान पार्टी तथा गुरनाम सिंह, हरप्रीत सिंह व विजय सिंह निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैैं।

 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश  : तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान के मद्देनजर इन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाताओं के लिए सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन इन क्षेत्रों के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी सवैतनिक अवकाश मिलेगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज शिमला में कहा कि पंजाब के जालंधर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के चलते ऊना, कांगड़ा, चंबा और सोलन जिलों में सेवाएं दे रहे पंजाब के पंजीकृत मतदाताओं और उत्तराखंड के बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के चलते सिरमौर और शिमला में सेवाएं दे रहे उत्तराखंड के पंजीकृत मतदाताओं के लिए भी 10 जुलाई को विशेष सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। इन राज्यों में पंजीकृत मतदाता जो सरकारी, अर्ध-सरकारी और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हैं, उनके लिए भी विशेष सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता जो अन्य स्थानों में काम कर कर रहे हैं, उनके लिए भी विशेष आकस्मिक अवकाश का प्रावधान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग फरवरी से करेगा जिलावार बैठकें : कुलदीप धीमान

रोहित जसवाल। ऊना, 23 जनवरी. हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने कहा कि आयोग फरवरी से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलावार बैठकें करेगा।...
हिमाचल प्रदेश

26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग शुरू : राज्य की वित्तीय स्थिति को समझाने पर जोर

शिमला : 14वीं विधान सभा के लिए पहली बार चुनाव जीत कर आए 26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज से शुरू हो गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की संपदा को नहीं लुटने देंगे, हक के लिए लड़ेंगे लड़ाई – सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं देंगे। सोमवार को सोलन के गांधीग्राम में स्थित एक निजी होटल में...
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की छात्र–छात्राओं से मुलाकात

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने विधानसभा की कार्यवाही देखने आए विशप कॉटन स्कूल शिमला तथा दयानन्द आदर्श विद्यालय सोलन के छात्र–छात्राओं से...
Translate »
error: Content is protected !!