दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग : मुख्यमंत्री ने सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म दिवस के मौके पर किया था ऐलान

by

होशियारपुर, 6 जून : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि दसूहा- हाजीपुर रोड का नाम जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग रखने संबंधी पंजाब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी हो गया है। उन्होंने कहा कि 5 मई को दसूहा के गांव सिंगपुर में महान योद्धा सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म दिवस पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समागम में
मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने राज्य की समृद्ध विरासत संबंधी नौजवान पीढ़ी को अवगत करवाने के लिए दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम जस्सा सिंह रामगढ़िया के नाम पर रखने का ऐलान किया था। कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जनता से किए हर वायदे को निभाया है। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रामगढ़िया भाईचारे में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया जैसे शूरवीरों की बहादुरी ने हमें देश के लिए हमेशा निःस्वार्थ बलिदान करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि महान सिख गुरू साहिबान ने हमें जबर-ज़ुल्म और बेइन्साफ़ी के विरुद्ध लड़ने का संदेश दिया है और सरदार जस्सा सिंह जैसे योद्धाओं ने महान गुरूओं के डाले पदचिन्हों पर पहरा दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेले में जाने के लिए श्रद्धालु भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें: कोमल मित्तल

लंगर कमेटियों को लंगर के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की होशियारपुर, 24 फरवरी: पंजाब से मैड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी किए जाने वाले प्रबंधों...
article-image
पंजाब , समाचार

होशियारपुर का जगरूप सिंह गिरफ्तार : 21 वर्षीय अंजली की चंडीगढ़ में हुई थी हत्या , शादी के3 लिए दबाव डाल रही थी जगरुप पर

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर के नूरमहल की 21 वर्षीय अंजली की चंडीगढ़ में हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गला घोंट कर मौत की बात सामने आई। वहीं, पुलिस ने मामले...
article-image
पंजाब

सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में विद्यार्थियों के विभिन्न मुकाबले आयोजित

गढ़शंकर,1 फरवरी : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर तथा बीएनओ गढ़शंकर-2 प्रिं कृपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के शैक्षिक मुकाबले करवाए गए। प्रिं इंदरजीत कौर ने बताया...
article-image
पंजाब

चौथा टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट निरंतर जारी खन्ना और चेची की ओर से की गई विशेष तौर पर शामहूलियत

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी, होशियारपुर की ओर से चौथा टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी सोसाइटी के प्रधान संदीप शर्मा ने दी। टूर्नामेंट के पहले...
Translate »
error: Content is protected !!