दिल्ली एयरपोर्ट तक जाएंगी पंजाब की बसे : पंजाबियों के लिए बड़ी राहत

by

चंडीगढ़ :  अब शीघ्र ही पंजाब की सरकारी बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जा सकेंगी।  पंजाब सरकार द्वारा जिला मैनेजरों को पत्र जारी करके वाल्वो बसें भेजने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंधी पंजाब सरकार पनबस विभाग द्वारा डिपो को बकायदा नोटिफिकेशन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है, ताकि किसी यात्री को कोई दिक्कत न हो।
आदेशों में पंजाब के विभिन्न शहरों से वाल्वो बसें शीघ्र ही शुरु किए जाने के बारे में कहा गया है। जिन शहरों से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए वाल्वो बसें भेजी जाएंगी उनमें चंडीगढ़, रूपनगर, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब तथा एसबीएस नगर शामिल है।
बता दें कि भगवंत मान सरकार द्वारा इस मामले के संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास जोरशोर से मुद्दा उठाया गया था। पिछली कांग्रेस सरकार के समय भी इस मामले को तत्कालीन ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरेन्द्र सिंह राजा वडिंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास उठाया था, जिस पर उन्होंने इस मामले पर गौर फरमाने का भरोसा दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अनाज और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनैक्शन वितरित किए  : कल्याणकारी योजनाएं देशवासियों को समृद्ध बना रही हैं- डा. अशोक वाजपेयी

हाजीपुर/तलवाड़ा :  राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी ने सभी को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश तभी समृद्ध होगा जब प्रत्येक नागरिक के जीवनयापन की बेहतरीन...
article-image
पंजाब

विकास का सिलसिला रहेगा जारी कहा सांसद मनीष तिवारी ने : अलग-अलग गांवों के विकास के लिए 23 लाख रुपए के ग्रांट के चेक बांटे

रूपनगर, 17 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति को और आगे बढ़ाते हुए आज रूपनगर, श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर...
article-image
पंजाब

पूर्व DGP मुस्तफा की बढ़ सकती मुश्किलें : मरने वाले बेटे के नाम स्व वायरल हो रही वीडियो में लगे है गंभीर आरोप , पुलिस जांच में जुट गई

पंचकूला । पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा चौधरी एवं पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के इकलौते बेटे 35 वर्षीय आकिल अख्तर की वीरवार देर रात पंचकूला में मौत हो गई थी।...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने लोगों से मांगी मदद – सड़कें खोलने के लिए मशीनें भेजो…तेल खर्च हम देंगे

एएम नाथ । सराज : आपदा के 18 दिन बीत जाने के बाद भी सराज क्षेत्र की बहुत सी सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के...
Translate »
error: Content is protected !!