नशे के खिलाफ 29 नवंबर को नूरपुर में होगी महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन : एसडीएम गुरसिमर सिंह

by

विजेताओं को मिलेंगे नकद ईनाम, मैराथन में हिस्सा लेने के लिए 27 नवंबर तक करें आवेदन
नूरपुर, 25 नवंबर। पुलिस तथा प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध जारी मुहिम को और सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर 29 नवंबर को नूरपुर में महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन आयोजित की जाएगी । एसडीएम गुरसिमर सिंह ने बताया कि 5 किलोमीटर लम्बी इस मैराथन को लोक निर्माण व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रातः 10 बजे काली माता मंदिर बौड़ से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
एसडीएम ने बताया कि महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन के प्रतिभागी विजेता को 5100-5100 रुपए जबकि उपविजेता को 3100-3100 रुपए की राशि ईनाम के रूप में दी जाएगी। इसके अतिरिक्त तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100-2100 रुपए की राशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस मैराथन में शामिल होने के लिए कोई भी व्यक्ति 27 नवंबर तक क्यूआर कोड पर स्कैन करके अपना नाम पंजीकृत करवा सकता हैं। उन्होंने लोगों विशेषकर युवाओं से इस मैराथन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला : सुक्खू सरकार बनने के बाद अक्तूबर माह तक हिमाचल सरकार ने 10300 करोड़ का ऋण लिया

शिमला :भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के नेता अब सरकार की ओर से लिए गए लोन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिलेबस पूरा करने तक सीमित न रहें शिक्षक – विकसित भारत और आदर्श समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका को सर्वोपरि बताया : राजेश धर्माणी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 18 अक्तूबर। नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शिक्षकों से अपील की है कि वे अपनी भूमिका को केवल सिलेबस पूरा करने तक ही...
हिमाचल प्रदेश

पटाखा फैक्टरी में आग हादसे पर डीसी ने पंचायतों को जारी किए निर्देश

ऊना : हरोली उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बाथू में हुए आग हादसे को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पंचायत पदाधिकारियों को सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक जनगणना -हिमाचल में जल्द शुरू होगी , मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में जल्दी आर्थिक जनगणना शुरू होगी। दस साल बाद होने वाली गणना में लोगों की आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की...
Translate »
error: Content is protected !!