भाजपा को झटका : छह बार विधायक रहे सिंघी राम ने छोड़ी पार्टी

by

पूर्व मंत्री ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल को भेजा चार लाइन का इस्तीफा, कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज; 2019 में थामा था भाजपा का दामन

एएम नाथ। मंडी। हिमाचल प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। छह बार विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके सिंघी राम ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा है। उनके इस फैसले के बाद कांग्रेस में वापसी की अटकलें भी शुरू हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, सिंघी राम ने 10 नवंबर को अपना इस्तीफा लिखा था। महज चार पंक्तियों के इस पत्र में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे किसी राजनीतिक कारण का उल्लेख नहीं किया है।

1982 में पहली बार बने थे विधायक

सिंघी राम का जन्म 7 मई, 1954 को शिमला जिले के रामपुर में हुआ था। उन्होंने रामपुर कॉलेज से बीए की पढ़ाई करने के बाद कानून की शिक्षा हासिल की। वर्ष 1982 में सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पहली बार रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने।

इसके बाद उन्होंने 1985, 1990, 1993, 1998 और 2003 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की। वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में वर्ष 2004 में उन्हें बागवानी एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बनाया गया था।

वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर नंद लाल को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद नंद लाल ने 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में रामपुर सीट से जीत दर्ज की।

कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में हुए थे शामिल

टिकट कटने के बाद सिंघी राम ने कांग्रेस के खिलाफ बगावत करते हुए वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 27 अप्रैल, 2019 को उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर दौरे के दौरान उन्हें भाजपा में शामिल करवाया था।

नंद लाल के निधन के बाद खाली हुई सीट

रामपुर विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक नंद लाल के निधन के बाद खाली हुई है। उनका 3 नवंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था। अब इस सीट पर उपचुनाव की संभावनाओं के बीच सिंघी राम के भाजपा छोड़ने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि नंद लाल को वर्ष 2007 में कांग्रेस ने सिंघी राम की जगह टिकट दिया था। वह आईटीबीपी में सेवा दे चुके थे और गांधी परिवार की सुरक्षा में कमांडो के रूप में भी तैनात रहे थे। बाद में उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में प्रवेश किया था।

रामपुर में कांग्रेस की टिकट पर टिकी निगाहें

सिंघी राम के भाजपा छोड़ने के बाद उनके कांग्रेस में लौटने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे में वापसी को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। दूसरी ओर, भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके बृज लाल के नाम की भी रामपुर की राजनीति में चर्चा रही है।

अब सबकी निगाहें कांग्रेस के अगले राजनीतिक कदम और रामपुर उपचुनाव में उम्मीदवार के चयन पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस सीट पर किसे मौका देती है और सिंघी राम की अगली राजनीतिक पारी किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फोरलेन निर्माण से मल्याणा एवं चम्याणा हिस्से में आ रही समस्याओं का होगा समाधान – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन शिमला, 07 जून – जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग परमाणु-शिमला फोरलेन के मल्याणा एवं चम्याणा के मध्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निगम क्षेत्र का सौंदर्यीकरण सभी की जिम्मेवारी , हर वार्ड में खर्च होंगे 30 लाख, निगम बैठक में फैसला : आशीष बुटेल

पालमपुर, 22 जून : नगर निगम पालमपुर की बैठक मेयर, पूनम बाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस...
हिमाचल प्रदेश

मेधावियों को मिलेंगे टैब : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में 2 जनवरी को

ज्वालामुखी 27 दिसंबर : : माननीय विधायक श्री संजय रतन जी ज्वालामुखी क्षेत्र के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में दिनांक 2 जनवरी 2024 को परीक्षाओं में अब्बल प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुंडी माता मंदिर में गूंजे माता के जयकारे, भक्तों ने रातभर किया जागरण : सुभाष प्रिंस और राजू भाई के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

2011 से आस्था का केंद्र बना खुंडी माता मंदिर, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु एएम नाथ। चम्बा : खुंडी माता मंदिर कैहला द्रड़्ढा में मंगलवार को मां का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण...
Translate »
error: Content is protected !!